IPL 2026 फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की उठाई मांग; सुझाए अहम नीयम

IPL 2026 फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजों के लिए अलग पावरप्ले और एक गेंदबाज को 5 ओवर फेंकने की अनुमति जैसे कई अहम सुझाव देकर क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

iconPublished: 31 May 2026, 06:32 PM
iconUpdated: 31 May 2026, 06:44 PM

IPL 2026, Sachin Tenulkar suggestions for rules change: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है, लेकिन इस बड़े मैच से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। सचिन ने आईपीएल के मौजूदा नियमों पर अपनी राय रखते हुए कई बड़े बदलावों की वकालत की है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की मांग को लेकर हो रही है।

पिछले कुछ सीजन में आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ा है और बड़े स्कोर आम बात बन चुके हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर का मानना है कि कुछ नियम खेल के संतुलन को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच बेहतर मुकाबला सुनिश्चित करने के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं।

IPL 2026: इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म करने की मांग

ESPNcricinfo अवॉर्ड समारोह में बातचीत के दौरान सचिन तेंदुलकर ने साफ तौर पर कहा कि उनकी निजी राय में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में टीमों को सिर्फ 20 ओवर खेलने होते हैं और ऐसे में अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करने का विकल्प गेंदबाजों के लिए मुश्किलें और बढ़ा देता है। सचिन के अनुसार यह नियम खेल में असंतुलन पैदा करता है और बल्लेबाजी पक्ष को जरूरत से ज्यादा फायदा पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि गेंदबाज पहले ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे नियमों से उनका काम और कठिन हो जाता है।

IPL 2026: बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगाड़ रहा है नियम

सचिन का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन लगातार बल्लेबाजों की तरफ झुका है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने इस अंतर को और बढ़ा दिया है। यही वजह है कि इस नियम की आलोचना कई बड़े क्रिकेटर भी कर चुके हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पहले इस नियम पर सवाल उठा चुके हैं। आलोचकों का मानना है कि इससे ऑलराउंडरों की अहमियत कम हो जाती है और टीम संयोजन में कौशल की भूमिका घट जाती है।

IPL 2026: गेंदबाजों के लिए अलग पावरप्ले का सुझाव

सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी पावरप्ले के साथ गेंदबाजी पावरप्ले लागू करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती चार ओवर मौजूदा नियमों के अनुसार बल्लेबाजों के लिए पावरप्ले होने चाहिए, लेकिन बाकी बचे दो ओवरों का इस्तेमाल फील्डिंग कप्तान अपनी रणनीति के अनुसार किसी भी समय कर सके। इन दो ओवरों के दौरान 30 गज के घेरे के बाहर एक अतिरिक्त फील्डर रखने की अनुमति मिलनी चाहिए। सचिन का मानना है कि इससे गेंदबाजों को भी मैच में वापसी का बेहतर मौका मिलेगा और मुकाबला अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा।

Jay Shah accepts impact player rule 'affects all-rounders', hints at IPL mega auction continuing

IPL 2026: एक गेंदबाज को मिले पांच ओवर फेंकने की अनुमति

मास्टर ब्लास्टर ने एक और बड़ा सुझाव देते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में किसी एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई बल्लेबाज पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी कर सकता है तो फिर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को अतिरिक्त ओवर देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सचिन के मुताबिक पांचवां ओवर अक्सर टीम का सबसे प्रभावी गेंदबाज ही फेंकेगा, जिससे मुकाबले में रोमांच और रणनीतिक लड़ाई दोनों बढ़ेंगी। उनके इस सुझाव ने भी क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

Read More: अगर बारिश की वजह से धुला RCB vs GT का फाइनल मुकाबला, कौन बनेगा आईपीएल के 19वें सीजन का विनर? जानें पूरा नियम

Vaibhav Suryavanshi: जीटी के हाथों मिली हार से टूट के बिखरे वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल विजेता बनने का सपना हुआ तार-तार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम