Vaibhav Suryavanshi: जीटी के हाथों मिली हार से टूट के बिखरे वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल विजेता बनने का सपना हुआ तार-तार

Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपना मुंह छुपाकर भावुक नजर आए तो वहीं थोड़ी देर बाद डगआउट में 15 साल के वैभव की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 30 May 2026, 10:13 PM
iconUpdated: 30 May 2026, 10:26 PM

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से गुजरात टाइटंस ने हरा दिया। इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई।

हालांकि, आईपीएल के इस पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने क्वालीफायर 2 में भी धमाकेदार पारी खेली लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। हार के बाद वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपना मुंह छुपाकर भावुक नजर आए तो वहीं थोड़ी देर बाद डगआउट में 15 साल के वैभव की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए।

हार के बाद मायूस दिखे Vaibhav Suryavanshi

गुजरात के खिलाफ राजस्थान जब मुश्किल स्थिति में थी तब वैभव ने एक छोर संभाले रखा और लड़ते रहे। उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल इतिहास का उनका सबसे धीमा अर्धशतक है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली लेकिन अंत में उन्हें मायूसी मिली।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi टूट कर बिखरे

हार के बाद वैभव डग आउट में रोने लगे। एक बच्चा जिस तरह से अपनी पसंदीदा चीज के दूर जाने या न मिलने पर उदास होता है औ चुपचाप कोने में बैठकर रोता है, कुछ यही हाल वैभव का था। वह ऑरैंज कैप के लिए जरिए अपना मुंह छिपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके आंसू फिर भी कैमरे में कैद हो गए। राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें ढांढस भी बांधा, लेकिन उनके आंसू रुके नहीं। वह कभी हाथों से अपने आंसू पोंछ रहे थे तो कभी पास में रखी तौलिया से। वैभव हार से टूटे हुए लग रहे थे।

Vaibhav Suryavanshi दो बार शतक से चूके

वैभव का ये वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देखेगा वो भावुक हुए बिना नहीं रह पाएगा। सभी जानते हैं कि वैभव ने इस सीजन किस अंदाज में बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं जिसमें 500 से ज्यादा रन तो अकेले पावरप्ले में बना डाले। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा तो औसत 48.50 का रहा। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले जबकि दो बार वह शतक बनाने से चूक गए।

Read More: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

Sai Sudharsan की फूटी किस्मत! लगातार दूसरी बार हिट विकेट का हुए शिकार, शुभमन गिल ने भी पीट लिया सिर; VIDEO

GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा रन चेज