GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 202 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा रन चेज
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत मिली और सलामी बल्लेबाजों की दमदार पारियों की बदौलत टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल की। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी बन गया।
Out of the park, a win in the bag 👊@gujarat_titans reach the final in a sublime fashion 🤩💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/zM5Zh9nUc7
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए थे 214 रन
इस मुकाबले (GT vs RR) में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर 214 रन लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

GT vs RR: शुभमन गिल के शतक से जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की बड़ी साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने 104 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने भी अहम योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों ने अंत में मैच खत्म करते हुए गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया।
Read More: लगातार दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अधूरा रह गया शतक
IPL 2026: क्वालिफायर-2 में हुआ टॉस ड्रामा, दो बार उछला सिक्का; शुभमन गिल के चेहरे पर दिखी नाराजगी
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, बैट इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने दिया 12 करोड़ रुपये का ऑफर