GT vs RR Qualifier-2: क्वालिफायर-2 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम पहले गेंदबाजी करती नजर आएगी।
GT vs RR Qualifier-2: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 'आर या पार' मुकाबले में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI बदली
Table of Contents
GT vs RR Qualifier-2: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। ये मुकाबला न्यू चंड़ीगढ में खेला जा रहा है।
जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की टीम गेंदबाजी करती नजर आएगी।
GT vs RR: 'आर या पार' की लड़ाई
आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के लिए आर या पार का मुकाबला है। जीटी और आरआर दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए जी-जान झोंक देंगी। जो भी टीम क्वालिफायर-2 को जीतेगी, वो आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी को 31 मई को टक्कर देगी।
🚨Toss update from New Chandigarh 🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bat first against @gujarat_titans
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/VuLXsWl9Ih
GT vs RR: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI बदली
इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में एक बदलाव किया गया है। इस मुकाबले में साई किशोर की वापसी देखने को मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

GT vs RR: गुजरात-राजस्थान की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
Read More: BCCI ने लागू किए सख्त नियम, आईपीएल फाइनल से पहले खिलाड़ियों पर बढ़ी पाबंदियां; किन चीजों पर लगा बैन?
Rishabh Pant ने छोड़ी LSG की कप्तानी, अब कौन बनेगा लखनऊ का नया कप्तान?