Hardik Pandya and Mumbai Indians: बीच सीजन यानी आईपीएल 2026 के 44वें मैच और मुंबई के चेन्नई के खिलाफ इस सीजन दूसरे मैच के बाद हार्दिक अचानक टीम से गायब हो गए थे। न ही वह टीम के साथ यात्रा करते दिखे और न ही टीम के साथ डग आउट में दिखे थे।
IPL 2026 में बीच मंझधार ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले थे हार्दिक पांड्या, क्या थी MI कप्तान के इस फैसले की वजह?
Table of Contents
Hardik Pandya and Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या से इस फ्रेंचाइजी के रिश्तों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहना चाहते और उन्होंने यह फैसला सीजन के बीच में ही टीम प्रबंधन को बता दिया था।
बीच सीजन यानी आईपीएल 2026 के 44वें मैच और मुंबई के चेन्नई के खिलाफ इस सीजन दूसरे मैच के बाद हार्दिक अचानक टीम से गायब हो गए थे। न ही वह टीम के साथ यात्रा करते दिखे और न ही टीम के साथ डग आउट में दिखे थे।
क्यों फैंस के निशाने पर हैं Hardik Pandya?
तब मुंबई इंडियंस की ओर से ये बयान जारी हुआ था कि हार्दिक पांड्या को चोट लगी है और इसी वजह से नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, अब यह बात भी सामने आ रही है कि हार्दिक और एमआई के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था, तब से वे लगातार फैंस के निशाने पर हैं।

Hardik Pandya बीच सीजन छोड़ने वाले थे MI का साथ
वानखेड़े स्टेडियम से लेकर देश के हर मैदान पर फैंस द्वारा उनकी लगातार हूटिंग की जा रही थी। आईपीएल 2024 और 2026 के बेहद खराब सीजन के बाद से उनपर कप्तानी के दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया। इस लगातार बढ़ते मानसिक तनाव और मैदान के भीतर-बाहर के कड़े माहौल के कारण हार्दिक अब इस फ्रेंचाइजी के साथ आगे बढ़ने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
HARDIK DECIDED TO QUIT MID SEASON.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 29, 2026
- Hardik Pandya was mentally stressed and completely exhausted after disastrous IPL.
Pandya set to quit MI and conveyed this to the team management mid-season. (PTI). pic.twitter.com/jf72RVuaHe
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। सूत्र के मुताबिक, लीग स्टेज में जब टीम के पास काफी मैच बचे हुए थे और यह साफ हो गया था कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, तभी हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया था।