Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के बाहर होने के बाद से मुंबई इंडियंस के खेमे में उथल-पुथल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी जा सकती है।
Hardik Pandya को MI की कप्तानी से धोना पड़ा सकता है हाथ? IPL 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद होने वाला है बड़ा बदलाव
Table of Contents
Hardik Pandya, Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या पर गाज गिर सकती है। उनसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी जा सकती है। क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों हार्दिक पांड्या की आईपीएल कप्तानी पर जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। ऐसा माना जा रह है कि मुंबई इंडियंस अपने अगले कप्तान की तलाश में भी जुट गई है।
हार्दिक पांड्या को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि उनका पत्ता मुंबई इंडियंस से कट सकता है। टीम के सीनियर खिलाड़ी, कोच और स्पोर्टिंग स्टाफ पांड्या के तरीके को पसंद नहीं कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Hardik Pandya को लगने वाला है बड़ा झटका!
द इंडियन एक्सप्रेस ने मुंबई इंडियंस खेमे के कम से कम तीन करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाना लगभग तय है। सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि बतौर खिलाड़ी भी टीम में उनकी जगह को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। मुंबई इंडियंस के एक सूत्र ने बताया, 'सीजन के दौरान ही ऐसे कई संकेत मिल चुके थे कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कप्तान के रूप में बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। कैंप में इस बात को लेकर पूरी तरह से सुगबुगाहट तेज है।'
HARDIK ERA ENDS AS SKIPPER FOR MI.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 28, 2026
- Mumbai Indians set to remove Hardik Pandya as the captain after finishing 9th. (Express Sports). pic.twitter.com/aSSe8L3DH3
मुंबई इंडियंस के अंदर पक रही खिचड़ी
इस बड़े फैसले का बैकग्राउंड राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच के बाद तैयार हुई, जब कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक कड़क मीटिंग की। सूत्र के अनुसार, 'कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को बेहद साफ संदेश दिया कि वे चाहे जहां भी खेलें, उन्हें कोचेबल (कोच की बात सुनने और सीखने वाला) होना पड़ेगा। सीजन में ऐसे कई मौके आए जब कोचिंग स्टाफ ने डेटा और आंकड़ों के आधार पर कुछ सुझाव दिए, लेकिन खिलाड़ियों ने मैदान पर उन रणनीतियों का पालन नहीं किया।'
Hardik Pandya का MI से कटेगा पत्ता?
मुंबई इंडियंस की टीम में इस सीजन साफ तौर पर तालमेल में कमी नजर आई, जिसके कारण उन्हें इस सीजन कई मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के एक पुराने जानकार ने भविष्य की राह को लेकर कहा, 'आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी के अंदर गंभीर आत्ममंथन और चर्चा होने वाली है। हर विकल्प को तौला जाएगा। आगे बढ़ते हुए कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे जैसे क्या हार्दिक आगे कप्तान रह सकते हैं? और क्या वे सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे?'

मुंबई इंडियंस की समस्या सिर्फ कप्तानी तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम आधुनिक टी20 क्रिकेट की रफ्तार से काफी पीछे छूट गई है। एक अन्य सूत्र ने माना, 'इस आईपीएल में हम अन्य सफल टीमों की तरह पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। हम समय के साथ खुद को बदल नहीं सके।' आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम इस सीजन पूरी तरह से लय से बाहर नहीं नजर आई।
MI का IPL 2026 में खराब प्रदर्शन
MI के खिलाड़ी और निर्णय लेने वाले अधिकारी फिलहाल ब्रेक पर हैं। सूत्रों के अनुसार, महत्वपूर्ण बातचीत आने वाले हफ्तों में उनके फिर से मिलने पर होगी। हार्दिक टीम की कप्तानी करेंगे, खेलेंगे या दोनों में से कुछ भी नहीं करेंगे, कुछ भी तय नहीं है। बता दें कि 5 बार की चैंपियन मुंबई ने आखिरी बाद 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था।