राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों मुश्किल है IPL 2026 की ट्रॉफी जीतना? इतिहास नहीं दे रहा साथ; जानिए पूरा मामला

राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है, लेकिन इतिहास उनके खिलाफ नजर आ रहा है। आइए जानते है पूरा मामला।

iconPublished: 29 May 2026, 10:06 AM
iconUpdated: 29 May 2026, 10:17 AM

IPL 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट में सिर्फ दो मुकाबले बाकी हैं। 29 मई को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आई है और टीम को खिताब का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है। हालांकि इतिहास उनके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा। IPL इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब एलिमिनेटर मुकाबला खेलने वाली किसी टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की हो। ऐसे में राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है।

IPL 2026: एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों का खराब रिकॉर्ड

IPL के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबला खेलने वाली टीमों के लिए ट्रॉफी जीतना हमेशा मुश्किल रहा है। अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने एलिमिनेटर खेलकर खिताब अपने नाम किया हो। यह कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में किया था। उस सीजन SRH ने पहले एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, फिर क्वालीफायर-2 में गुजरात लायंस को मात दी और फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर चैंपियन बनी थी। अब राजस्थान रॉयल्स के पास उसी इतिहास को दोहराने का मौका है।

IPL 2026: 2008 के बाद दूसरी ट्रॉफी का इंतजार

राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन यानी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम कई बार प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी। इस सीजन टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और स्क्वाड भी संतुलित नजर आया है, लेकिन चैंपियन बनने के लिए उन्हें लगातार दो बड़े मुकाबले जीतने होंगे।

Yash Raj Punja snapped up Heinrich Klaasen cheaply, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026, Eliminator, New Chandigarh, May 27, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान सिर्फ 3 मैच जीत सकी है जबकि गुजरात ने 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में एक-एक जीत दोनों के खाते में गई थी।

Read More: RCB vs GT Qualifier 1: धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन! किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री? जाने मौसम का हाल

रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर

IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती