लगातार दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अधूरा रह गया शतक

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल 2026 में शतक से चूक गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उन्होंने 96 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन लगातार दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार बन गए।

iconPublished: 29 May 2026, 09:47 PM
iconUpdated: 29 May 2026, 09:56 PM

Vaibhav Sooryavanshi missed his century: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है, लेकिन एक बार फिर वह अपने शतक से बेहद करीब पहुंचकर चूक गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेली, मगर 96 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही लगातार दूसरी बार नर्वस 90s ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर आउट हुए थे। दिलचस्प बात ये रही कि इस बार भी उनका विकेट लगभग उसी अंदाज में गिरा। शॉर्ट बॉल पर थर्ड मैन एरिया में शॉट खेलने की कोशिश में प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया और एक और शतक अधूरा रह गया।

पिछली 4 पारियों में 3 बार शतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस सीजन लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं, लेकिन शतक उनके हाथ से बार-बार फिसल रहा है। पिछली चार पारियों में वह तीन बार सेंचुरी के बेहद करीब पहुंचकर आउट हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 93 रन बनाए थे, फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन पर आउट हुए और अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपने 700 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे तेज 700 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 700 रनों का आंकड़ा पार किया है।

Image

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस मुकाबले के दौरान आईपीएल करियर में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। खास बात ये है कि वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 440 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Read More: राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों मुश्किल है IPL 2026 की ट्रॉफी जीतना? इतिहास नहीं दे रहा साथ; जानिए पूरा मामला

ENGW vs INDW: हरमनप्रीत कौर ने क्यों नहीं खेला इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला, नंदिनी को मिला डेब्यू का मौका

French Open 2026: 2 सेट जीतने के बाद भी नहीं बचा पाए मैच, भीषण गर्मी के आगे टूटा यानिक सिनर का दम; दूसरे राउंड में बड़ा उलटफेर