IPL 2026: क्वालिफायर-2 में हुआ टॉस ड्रामा, दो बार उछला सिक्का; शुभमन गिल के चेहरे पर दिखी नाराजगी

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले टॉस को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिला। कॉल सुनाई नहीं देने की वजह से टॉस दोबारा करवाया गया, जिसके बाद शुभमन गिल नाराज नजर आए।

iconPublished: 29 May 2026, 09:20 PM
iconUpdated: 29 May 2026, 09:30 PM

IPL 2026 Qualifier 2 Toss: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टॉस के दौरान ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मैदान पर कुछ देर के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई और टॉस दोबारा करवाना पड़ा।

IPL 2026 के इस मुकाबले में टॉस के दौरान हुई इस पूरी घटना के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए। कैमरे में भी उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी। दरअसल दोनों टीमों के कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और ऐसे में दोबारा टॉस होने के बाद राजस्थान रॉयल्स को फायदा मिल गया।

IPL 2026: क्वालिफायर-2 में टॉस के समय हुआ विवाद

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस का सिक्का उछाला, जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कॉल लिया। रियान पराग ने ‘हेड्स’ कहा था, लेकिन जब सिक्का जमीन पर गिरा तो टेल्स दिखाई दिया। इसी बीच मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्हें कॉल की आवाज साफ सुनाई नहीं दी। इसके बाद कुछ देर तक मैदान पर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही और आखिरकार टॉस दोबारा करवाने का फैसला लिया गया। रवि शास्त्री ने भी घोषणा की कि आवाज स्पष्ट नहीं होने के कारण सिक्का फिर से उछाला जाएगा।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

दूसरी बार टॉस होने पर रियान पराग ने तेजी से ‘हेड्स’ कहा और इस बार सिक्का भी हेड्स की तरफ गिरा। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया। टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि विकेट पहले जैसा ही नजर आ रहा है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह धीमा हो सकता है और उनकी टीम के पास ऐसे गेंदबाज मौजूद हैं जो इसका फायदा उठा सकते हैं।

IPL 2026:शुभमन गिल दिखे नाखुश

टॉस हारने के बाद शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और दोबारा टॉस होने से पूरी स्थिति बदल गई। गिल ने टॉस के तुरंत बाद हेड कोच आशीष नेहरा के पास जाकर पूरी घटना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर टॉस जीतते तो उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी ही करती, क्योंकि विकेट पर पहले ही काफी क्रिकेट हो चुका है और अब इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है।

IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

Read More: राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों मुश्किल है IPL 2026 की ट्रॉफी जीतना? इतिहास नहीं दे रहा साथ; जानिए पूरा मामला

ENGW vs INDW: हरमनप्रीत कौर ने क्यों नहीं खेला इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला, नंदिनी को मिला डेब्यू का मौका

French Open 2026: 2 सेट जीतने के बाद भी नहीं बचा पाए मैच, भीषण गर्मी के आगे टूटा यानिक सिनर का दम; दूसरे राउंड में बड़ा उलटफेर