RCB vs GT: अगर बारिश के कारण आरसीबी और जीटी का फाइनल मुकाबला धुल जाता है तो कौन सी टीम आईपीएल के 19वें सीजन की बनेगी? इसको जानने के लिए ये खबर पढ़िए।
अगर बारिश की वजह से धुला RCB vs GT का फाइनल मुकाबला, कौन बनेगा आईपीएल के 19वें सीजन का विनर? जानें पूरा नियम
Table of Contents
RCB vs GT, IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई को खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर गुजरात और आरसीबी के फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन उससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की चिंताएं बढ़ा दी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई इलाकों में गरज, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण RCB vs GT का फाइनल मुकाबला धुल जाता है तो कौन सी टीम आईपीएल के 19वें सीजन की बनेगी? इसको जानने के लिए ये खबर पढ़िए।
RCB vs GT फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया
अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच के दौरान बारिश आ जाती है, 31 मई को ही मैच को पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी। निरंतर बारिश आने पर ओवरों में कटौती की जाएगी। बारिश ना रुकने पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा। मैच का परिणाम लाने के लिए कम से कम दोनों पारियों में पांच-पांच ओवर का खेल करवाने की कोशिश की जाएगी।
A bit of blue, and more than a splatter of red, in Gujarat Titans' home ground as Ahmedabad preps for the IPL 2026 final. ❤️💙 pic.twitter.com/ySv3maTxYx
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 30, 2026
फिर भी मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो 31 मई को मैच नहीं करवाया जाएगा। ऐसे में मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा, यानी मैच 1 जून को करवाया जाएगा।
RCB vs GT: रिजर्व डे पर भी न रुकी बारिश?
अगर बारिश के कारण रिजर्व डे यानी 1 जून को भी मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन हासिल करने के आधार पर RCB चैंपियन बन जाएगी। बेंगलुरू अंक तालिका में पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी।

अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल मुकाबला
- आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया था।
- अच्छी बात यह रही कि क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में बारिश ने बाधा नहीं डाली।
- फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, यानी अगर रविवार को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो ये सोमवार को खेला जाएगा।
- रिजर्व डे वाले दिन भी अगर बारिश ने खलल डाली और मैच नहीं हुआ तो फिर आरसीबी चैंपियन बनेगी क्योंकि वह अंक तालिका में शीर्ष पर थी, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रहा था।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम