IPL 2026 फाइनल से एक दिन पहले ही गुजरात की तैयारियों को झटका लगा क्योंकि टीम को फाइनल के वेन्यू अहमदाबाद पहुंचने में देर रात हो गई।
IPL 2026 Final शुरू होने में 24 घंटे का भी समय नहीं, गुजरात टाइटंस अभी तक नहीं पहुंची अहमदाबाद; क्या है कारण?
Table of Contents
IPL 2026 Final, RCB vs GT: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली। दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात ने तीसरी बार इस लीग के फाइनल में अपना नाम लिखवाया।
फाइनल से एक दिन पहले ही गुजरात की तैयारियों को झटका लगा क्योंकि टीम को फाइनल के वेन्यू अहमदाबाद पहुंचने में देर रात हो गई। पंजाब-राजस्थान में बारिश और तूफान के कारण गुजरात की टीम तय वक्त पर अहमदाबाद नहीं पहुंच सकी।
IPL 2026: तूफान में फंसी गुजरात टाइटंस
रविवार 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये फाइनल (IPL 2026 Final) खेला जाना है मगर जहां बेंगलुरु पहले ही 27 मई से अहमदाबाद पहुंची हुई है तो वहीं गुजरात को इसके लिए कम वक्त मिला। गिल की टीम GT ने 29 मई को अपना दूसरा क्वालिफायर मैच खेला, जो न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। ऐसे में फाइनल से पहले उन्हें सिर्फ एक दिन के ब्रेक में टीम को अहमदाबाद पहुंचना था लेकिन मौसम ने रास्ते में रोड़ा अटका दिया।
Gujarat Titans likely to arrive in Ahmedabad only after 10pm tonight.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 30, 2026
- A delay in their arrival due to storm in Chandigarh. (Espncricinfo). pic.twitter.com/BDIbyvO8ui
IPL 2026: जीटी को अहमदाबाद पहुंचने में हुई देरी
जानकारी के मुताबिक, टाइटंस के स्क्वॉड को शनिवार 30 मई की दोपहर न्यू चंडीगढ़ से उड़ान भरनी थी लेकिन पंजाब समेत उत्तर भारत में तूफान और बारिश का असर दिखा। वहीं राजस्थान में भी इस तरह के हालात बने रहे और साथ ही रेतीला तूफान भी राज्य के ऊपर से गुजरा। ऐसे में गुजरात टाइटंस की फ्लाइट में देरी हो गई, जिसके चलते टीम के देर रात 11 बजे के बाद ही अपने होटल पहुंचने की उम्मीद थी।
IPL 2026: RCB को मिला पर्याप्त आराम
अब अगर टीम वक्त पर उड़ान भरती तो अगले 3-4 घंटे में वो अहमदाबाद में अपने होटल पहुंच जाती। ऐसे में खिलाड़ियों को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता। ये तो पहले से तय था कि गुजरात के खिलाड़ी शनिवार को किसी तरह की प्रैक्टिस नहीं करेंगे लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण टीम को आराम करने के लिए भी पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाया। दूसरी ओर बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने न सिर्फ अभ्यास किया बल्कि अच्छा रेस्ट भी लिया।

तूफान का जीटी के खिलाड़ियों पर पड़ेगा असर
अब इसका असर फाइनल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगा या नहीं, ये 31 मई की शाम को ही पता चलेगा। हालांकि, गुजरात के लिए तब भी ये ज्यादा परेशानी का मामला नहीं होना चाहिए क्योंकि टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी, जहां लगभग सभी खिलाड़ियों को पिछले सीजन से अब तक खेलने की आदत पड़ चुकी है। साथ ही इसी सीजन में टीम ने मोदी स्टेडियम में पहले ही एक बार बेंगलुरु को हराया है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अनुभव की कमी तो नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम