RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
RCB vs GT Final: आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव?
Table of Contents
RCB vs GT Final: आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
आरसीबी और जीटी का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
RCB vs GT Final: गुजरात की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में एक बदलाव किया गया है। सांई किशोर की जगह टीम में अरशद खान की प्लेइंग XI में वापसी हुई है।
🚨 Toss Update from the FINAL 🚨@RCBTweets have won the toss & will bowl first against @gujarat_titans in Ahmedabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/kgrF0LJ0gQ
RCB vs GT Final: किस पिच पर होगा मुकाबला?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल हो रहा है। मैच पिच नंबर 6 पर खेला जा रहा है। पिच बिल्कुल फ्लैट बताई जा रही है। बल्लेबाजों की मौज होगी, 200 से ज्यादा रन बन सकते हैं और वो चेज भी हो सकते हैं। इस पिच पर हिट द डेक बॉलर्स जैसे जॉश हेजलवुड, जेसन होल्डर को मदद मिल सकती है।

RCB vs GT Final: आरसीबी-गुजरात की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
RCB vs GT Final मुकाबले से पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के लिए भरी हुंकार, कह डाली बड़ी बात