रियान पराग के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज से बाहर होने के बाद BCCI ने ऋतुराज गायकवाड़ को भारत-ए टीम में शामिल कर उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं टूर्नामेंट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।
IPL 2026 के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी, इंडिया ए टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी; इस वजह से लिया गया फैसला
Ruturaj Gaikwad replaced Riyan Parag: आईपीएल 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत-ए टीम में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए घोषित स्क्वाड में संशोधन करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है। सिर्फ टीम में जगह ही नहीं, बल्कि उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पहले इस दौरे के लिए उपकप्तान की भूमिका रियान पराग (Riyan Parag) निभाने वाले थे, लेकिन चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया। ऐसे में बीसीसीआई ने अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि गायकवाड़ इस मौके का किस तरह फायदा उठाते हैं।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते Riyan Parag हुए बाहर
बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि रियान पराग (Riyan Parag) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2026 के दौरान भी इस समस्या से जूझते नजर आए थे। चोट के कारण वह कुछ मुकाबलों में नहीं खेल सके थे और उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी संभाली थी। अब पूरी तरह फिट होने तक पराग (Riyan Parag) बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन करेंगे।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 31, 2026
Ruturaj Gaikwad added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details 🔽 https://t.co/COTmObu7Sg
Ruturaj Gaikwad को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
रियान पराग Riyan Parag) के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल करने का फैसला लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सीधे उपकप्तान की भूमिका भी सौंपी गई है। घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अनुभव चयनकर्ताओं के फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की नेतृत्व क्षमता और निरंतरता पर बोर्ड ने भरोसा जताया है।

भारत-ए टीम का अपडेटेड स्क्वाड
श्रीलंका दौरे के लिए भारत-ए टीम में तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) उपकप्तान होंगे। टीम में प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय को भी जगह मिली है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का शानदार मंच माना जा रहा है।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें
इस ट्राई सीरीज में भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल 21 जून को होगा। सभी मैच दांबुला में आयोजित किए जाएंगे और भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट में जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं, वह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल 2026 में अपने आक्रामक खेल से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव के पास अब भारत-ए के लिए भी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम