IPL 2026 फाइनल पर बारिश का खतरा! अहमदाबाद में येलो अलर्ट जारी, क्या धुल जाएगा RCB vs GT का महा मुकाबला?

IPL 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में मौसम ने बढ़ाई चिंता। येलो अलर्ट के बीच RCB और GT के खिताबी मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जानिए क्या कहते हैं IPL के नियम और रिजर्व डे की स्थिति।

iconPublished: 31 May 2026, 05:01 PM

IPL 2026 Final Weather forecast: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अब बस कुछ ही घंटों दूर है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी। करोड़ों फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मैच से पहले मौसम ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। अहमदाबाद में बारिश और आंधी-तूफान की आशंका ने फाइनल को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

रविवार सुबह अहमदाबाद में मौसम साफ नजर आया और तेज धूप भी खिली रही, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मौसम RCB और GT के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकता है।

IPL 2026: भीषण गर्मी के बीच बारिश का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना बनी हुई है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा है। 30 मई को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके चलते हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई थी। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और बारिश की संभावना ने फाइनल से पहले नई चिंता पैदा कर दी है।

IPL 2026: फाइनल के लिए क्या कहते हैं IPL के नियम?

IPL 2026 के फाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है ताकि खराब मौसम की स्थिति में मुकाबले का नतीजा निकाला जा सके। आयोजकों की पहली कोशिश यही रहेगी कि मैच रविवार को ही पूरा कराया जाए। यदि बारिश के कारण खेल प्रभावित होता है तो ओवरों में कटौती कर मुकाबला पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि लगातार बारिश की स्थिति में मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट किया जा सकता है।

IPL 2026: रिजर्व डे भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं

दिलचस्प बात यह है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 1 जून को बारिश की संभावना 31 मई की तुलना में अधिक बताई जा रही है। ऐसे में रिजर्व डे भी पूरी तरह सुरक्षित नजर नहीं आ रहा। यदि दुर्भाग्यवश फाइनल मुकाबला निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों पर पूरा नहीं हो पाता है, तो लीग चरण में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस नियम के तहत RCB को फायदा मिल सकता है क्योंकि टीम ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था।

GT vs RCB Highlights, IPL 2026: Shubman Gill Leads The Way As GT Secure Big Win; RCB Lose After Collapse | Cricket News

IPL 2026: 2023 के फाइनल की यादें फिर हुईं ताजा

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले भी IPL 2026 फाइनल में मौसम की मार झेल चुका है। साल 2023 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला फाइनल तेज बारिश और आंधी के कारण रिजर्व डे तक खिसक गया था। उस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली थी।

वहीं इस बार भी खराब मौसम का असर क्वालिफायर-2 के बाद देखने को मिला, जब राजस्थान रॉयल्स को हराकर लौट रही गुजरात टाइटंस की चार्टर्ड फ्लाइट खराब मौसम के कारण देरी से अहमदाबाद पहुंच सकी। अब सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं और फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि फाइनल के दिन बारिश नहीं, बल्कि क्रिकेट का रोमांच सुर्खियां बटोरे।

Read More: अगर बारिश की वजह से धुला RCB vs GT का फाइनल मुकाबला, कौन बनेगा आईपीएल के 19वें सीजन का विनर? जानें पूरा नियम

Vaibhav Suryavanshi: जीटी के हाथों मिली हार से टूट के बिखरे वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल विजेता बनने का सपना हुआ तार-तार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम