न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के 2026 दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट समेत कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
NZ vs IND: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में होंगे 12 मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट फैंस को इस साल के अंत में एक लंबी और रोमांचक सीरीज देखने को मिलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू सीजन 2026-27 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है। भारत 2022 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलेगा, जबकि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों की भिड़ंत 2019 के बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर देखने को मिलेगी। मुकाबलों की संख्या के हिसाब से यह न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा दौरा होगा।
NZ vs IND: 7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम इस दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 मुकाबलों के साथ होगी और इसका समापन 1 दिसंबर को दूसरे टेस्ट के साथ होगा। लंबे दौरे के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
🚨| Promo for India Tour of New Zealand 🔥
— Sports Freak (@OfficialSfreak) June 3, 2026
- Sky Sports Nz back after 6 years as the broadcaster of New Zealand Cricket Team.
- India to play a test series after 2019.
A traditional full Cricket Series
🇳🇿🇮🇳
📽️ @BLACKCAPS Sky sports Nz#NZvIND pic.twitter.com/4DtIdO5Inz
इसके अलावा यह दौरा भारत के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। टीम इंडिया को अपनी वनडे संयोजन को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह सीरीज खास रहेगी क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा स्टार खिलाड़ियों को लंबे समय तक एक्शन में देखने का मौका मिलेगा।
NZ vs IND: टी20 सीरीज से होगी दौरे की शुरुआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में होंगे, जबकि बाकी मैच वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे।
NZ vs IND: टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20 – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
- चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 – 1 नवंबर, हैमिल्टन

NZ vs IND: वनडे सीरीज में होंगे पांच मुकाबले
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज भारत के लिए विशेष महत्व रखेगी क्योंकि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह बड़ा मंच होगा।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे – 4 नवंबर, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे – 7 नवंबर, वेलिंगटन
- तीसरा वनडे – 10 नवंबर, हैमिल्टन
- चौथा वनडे – 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
- पांचवां वनडे – 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई
NZ vs IND: दो टेस्ट मैचों के साथ होगा सीरीज का समापन
व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम सात साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, जिससे इस फॉर्मेट को लेकर भी फैंस में खास उत्साह है।
NZ vs IND: टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट – 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन
- दूसरा टेस्ट – 27 नवंबर से 1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च