Table of Contents
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान (Pat Cummins) का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अगले साल ऑस्ट्रेलिया का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बेहद व्यस्त रहने वाला है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ विशेष टेस्ट, एशेज और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए कमिंस अपने वर्कलोड को संभालने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2027 से दूरी बनाने की संभावना ने क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है।
करोड़ों की सैलरी छोड़ने को तैयार Pat Cummins
पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के लिए हर सीजन लगभग 18 करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन उनके लिए राष्ट्रीय टीम सबसे ऊपर है। कमिंस ने साफ कहा है कि अगले साल उन्हें कुछ प्रतियोगिताओं से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट और वनडे वर्ल्ड कप उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रहेंगे। इसी वजह से वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ब्रेक लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
PAT CUMMINS ON IPL 2027. 🗣️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 3, 2026
“I’ll make a call a lot closer and work with SRH to see what makes sense. I’ve had a couple of injuries pop up, so don’t want to lock anything. The priorities for me are Tests and the World Cup. If I play all of India, I need some rest before the… pic.twitter.com/mUEdqoXkgE
2027 में ऑस्ट्रेलिया का बेहद व्यस्त कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलियाई टीम को साल 2027 में लगातार बड़े मुकाबले खेलने हैं। जनवरी-फरवरी में भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसके बाद मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ का ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं जून से अगस्त के बीच एशेज सीरीज का आयोजन होगा, जबकि अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है।
चोटों के कारण नहीं लेना चाहते कोई जोखिम
कमिंस (Pat Cummins) का यह फैसला उनकी चोटों के इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। पीठ की समस्या के कारण वह पिछले घरेलू सीजन में सीमित मैच ही खेल सके थे और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे थे। इसी कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने वरिष्ठ तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर काफी सतर्क है। कमिंस ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को भी आराम दिया जा सकता है ताकि वे बड़े टूर्नामेंटों के लिए पूरी तरह फिट रहें।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बढ़ी चिंता
पैट कमिंस (Pat Cummins) सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख गेंदबाज ही नहीं, बल्कि टीम के कप्तान और सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में अगर वह आईपीएल 2027 से बाहर रहने का फैसला करते हैं तो फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि कमिंस ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और टूर्नामेंट के करीब आने पर फ्रेंचाइजी से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय करेंगे। फिलहाल उनके बयान ने हैदराबाद कैंप की चिंता जरूर बढ़ा दी है।