चल गया KKR का 'खोटा सिक्का'... गुस्से में कैमरन ग्रीन ने उड़ाया 5 लाख का छक्का? VIDEO से समझें पूरा मामला

Cameron Green ने जीटी के खिलाफ 55 गेंदों पर 79 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 लाख का छक्का लगाया। अब आप सोच रहे होंगे उनके एक सिक्स की कीमत 5 लाख कैसे हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 17 Apr 2026, 10:34 PM
iconUpdated: 17 Apr 2026, 11:34 PM

Cameron Green Six: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन बीते कुछ समय से लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। जिकी वजह उनका गिरता प्रदर्शन रहा। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदा था लेकिन ग्रीन केकेआर के लिए शुरुआती 5 मुकाबले में बुरी तरह फेल निकले।

लगातार फेल होने के बाद केकेआर का खोटा सिक्का गुजरात टाइटंस के खिलाफ जमकर चला। कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने जीटी के खिलाफ 55 गेंदों पर 79 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 लाख का छक्का लगाया। अब आप सोच रहे होंगे उनके एक सिक्स की कीमत 5 लाख कैसे हैं। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

Cameron Green ने जड़ा धमाकेदार सिक्स

गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैमरन ग्रीन की शुरुआत धीमी रही लेकिन एक बार उनके बल्ले से बाउंड्री निकलना शुरू हुई तो फिर उन्होंने गुजरात के हर गेंदबाज को निशाने पर लिया। मगर सबसे ज्यादा हिट हुआ उनका वो शॉट, जो सीधे कार पर जाकर लगा।

ये हुआ 13वें ओवर में, जब अशोक शर्मा की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने डीप स्क्वायर लेग की ओर शॉट जमा दिया। गेंद ने बाउंड्री को पार किया और सीधे पोडियम पर रखी स्पॉन्सर कार पर जाकर टकरा गई।

Cameron Green का 5 लाख का छक्का?

गेंद इस कार के साइड मिरर के ठीक नीचे गिरी, जिसके चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, वहां पर एक डेंट जरूर पड़ गया, जो साफ नजर आ रहा था और इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर हिट हो गए। खास बात ये है कि ग्रीन के इस शॉट के कारण कई ऐसे बच्चों का फायदा हो गया, जो क्रिकेट तो खेलना चाहते हैं लेकिन इसका खर्चा नहीं उठा सकते।

Cameron Green
Cameron Green

क्या है 5 लाख का मामला?

असल में स्पॉन्सर टाटा की ओर ने ये खास मुहिम चलाई है, जिसके तहत कार पर बॉल लगने पर कंपनी 5 लाख रुपये ऐसे बच्चों के लिए क्रिकेट किट खरीदने पर खर्च करेगी।

Cameron Green की फिफ्टी

ग्रीन की बैटिंग की बात है तो उनके लिए ये पारी बेहतर साबित हुई। हालांकि एक वक्त पर वो 28 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदला। ग्रीन ने 34 गेंदों में इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने तक 55 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के दम पर ही कोलकाता किसी तरह 180 रन तक पहुंच पाई।

Read More: GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, केकेआर की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

CSK को मिला खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? चेन्नई ने गुपचुप अंदाज में MI के पूर्व गेंदबाज को बुलाया, IPL में मचा चुका है तूफान

अंगकृष रघुवंशी का कैच लेते ही जोस बटलर ने कर डाला बड़ा कारनामा, धोनी से भी आगे निकला ये खिलाड़ी