केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद को चोट आ गई थी। जिसके बाद वो पूरे आईपीएल 2026 से ही बाहर हो गए। ऐसे में सीएसके खलील के रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई है मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज के पास जाकर खत्म हुई है।
CSK को मिला खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? चेन्नई ने गुपचुप अंदाज में MI के पूर्व गेंदबाज को बुलाया, IPL में मचा चुका है तूफान
Table of Contents
IPL 2026, Akash Madhwal Can be Khaleel Ahmed Replacement: लगातार दो मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनके स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। खलील अहमद को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट आई थी।
ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स खलील अहमद के रिप्लेसमेंट को जल्द से जल्द तलाशने में लगी है और मैनेजमेंट की ये तलाश मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज के पास जाकर खत्म हुई है। कौन है MI का पूर्व खिलाड़ी जिसने आईपीएल में जमकर धमाल मचाया था।
Akash Madhwal हो सकते हैं खलील का रिप्लेसमेंट
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल समेय अन्य कुछ गेंदबाजों को आजमाया जाएगा, उसके बाद खलील अहमद के रिप्लेसमेंट पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि CSK जिन गेंदबाजों को आजमाना चाहती है, उनमें मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल के अलावा गुजरात टाइटंस के मनी ग्रेवाल भी शामिल हैं।
😲 Akash Madhwal spotted in CSK nets‼️
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 17, 2026
Team CEO confirms to Cricbuzz that Madhwal, and a few other bowlers, will be tried before CSK decides on the replacement for injured Khaleel Ahmed#IPL2026 #CricketTwitter pic.twitter.com/gJkLQSA3tv
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय, दायें हाथ के तेज गेंदबाज आदिल अयूब टुंडा, दक्षिण अफ्रीका से आने वाले ऑफ-स्पिनर जैरेन बैचर उसके नेट गेंदबाज हैं। ऐसे में सबकुछ ठीक रहा तो आकाश सीएसके में शामिल हो जाएंगे लेकिन उससे पहले उन्हें नेट में चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित करना होगा।
Akash Madhwal का आईपीएल करियर
आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2023 में अपना आईपीएल में डेब्यू करते हुए अब तक 17 मैच खेलकर 23 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2023 में एमआई के लिए 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल 2024 में 5 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद आकाश ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 मैचों में 4 विकेट हासिल किए थे।

IPL 2026 में अनसोल्ड रहे Akash Madhwal
आईपीएल 2026 ऑक्शन में आकाश मधवाल अनोसल्ड रहे थे। कोई भी फ्रेंचाइजी ने उनपर दांव नहीं खेला था। आईपीएल में वो अभी तक मुंबई इंडियंस और राजस्थन रॉयल्स के लिए अब तक खेल चुके हैं। अगर सीएसके उन्हें साइन करती है तो वह आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।