आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब इंडिया-ए की वनडे ट्राई सीरीज में भी देखने को मिल रहा है। भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच 9 से 21 जून तक होने वाले सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी का दिखा क्रेज, वनडे ट्राई सीरीज के सभी मैचों का होगा लाइव टेलीकास्ट
India A Tri Series will be live broadcasted: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब घरेलू क्रिकेट से आगे बढ़कर इंटरनेशनल स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। महज 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित युवा चेहरा बना दिया है।
आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें श्रीलंका दौरे पर होने वाली वनडे ट्राई सीरीज पर होंगी, जहां वह इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी बीच यह भी तय हो गया है कि 9 से 21 जून तक खेले जाने वाले सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
India A Tri Series: भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगी ट्राई सीरीज
श्रीलंका में आयोजित होने वाली इस वनडे ट्राई सीरीज में मेजबान श्रीलंका-ए, भारत-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई पहले ही भारतीय-ए टीम का ऐलान कर चुकी है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। हालांकि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
India A Tri Series: वैभव से बड़ी पारियों की उम्मीद
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी से इस ट्राई सीरीज में भी दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है। युवा बल्लेबाज ने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में सिर्फ 8 मुकाबले खेले हैं, लेकिन इन मैचों में 44.12 की औसत से 353 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। ऐसे में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह इंडिया-ए की जर्सी में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

India A Tri Series: सभी मैचों का होगा लाइव टेलीकास्ट
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस ट्राई सीरीज के प्रसारण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 9 जून से 21 जून तक खेले जाने वाले सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ती दिलचस्पी भी इस टूर्नामेंट के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ाने का एक बड़ा कारण है।
🚨 VAIBHAV SOORYAVANSHI EFFECT! 🇮🇳
— Vikram Sharma (@vikram_sharma11) June 3, 2026
India A's Tri-Series in Sri Lanka will be telecast LIVE on TV and streaming platforms.
A-team matches usually don't get this level of coverage, but the excitement around 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi has changed everything.
THE HYPE IS… pic.twitter.com/DfvWHSm1UR
India A Tri Series: दांबुला में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
वनडे ट्राई सीरीज (India A Tri Series) के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत-ए अपना पहला मैच 9 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलेगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 जून को होगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। ट्राई सीरीज के बाद भारतीय-ए टीम मेजबान श्रीलंका-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले भी खेलेगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप में भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।