Shreyas Iyer की चीते जैसी फुर्ती ने न केवल स्टेडियम में बैठे दर्शकों के होश उड़ाए, बल्कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने पर मजबूर कर दिया।
Shreyas Iyer के अविश्वसनीय कैच को देख 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी रह गए दंग, कह डाली दिल की बात
Table of Contents
Shreyas Iyer Catch and Sachin Tendulkar Reaction: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर जो किया, उसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है।
श्रेयस अय्यर की चीते जैसी फुर्ती ने न केवल स्टेडियम में बैठे दर्शकों के होश उड़ाए, बल्कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने पर मजबूर कर दिया।
Shreyas Iyer का अद्भुत कैच
सचिन तेंदुलकर ने उनके कैच के पीछे के ‘मैथ्य’ को डिकोड कर समझाया है कि क्यों यह कैच इतना खास था। बता दें, श्रेयस अय्यर ने यह कैच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का लॉन्ग ऑन पर पकड़ा था। उनके इस कैच की वजह से ही एमआई की टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।
View this post on Instagram
सचिन तेंदुलकर ने Shreyas Iyer को सराहा
मैच खत्म होने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अय्यर की अवेयरनेस को सलाम किया। सचिन ने लिखा,
'श्रेयस अय्यर का कैच सिर्फ एथलेटिसिज्म की वजह से खास नहीं था, बल्कि उसके पीछे की सोच कमाल की थी। उन्हें एक ही सेकंड में गेंद की रफ्तार, ऊंचाई और बाउंड्री रोप की दूरी का अंदाजा लगाना था। हवा में रहते हुए गेंद लपकना और फिर गिरने से पहले उसे साथी खिलाड़ी की ओर उछालना, यह सब कुछ पलक झपकते ही तय करना अविश्वसनीय टाइमिंग और फिटनेस का नमूना है।'
What made Shreyas Iyer’s catch so special was not just the athleticism, but the awareness behind it.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 17, 2026
He had to judge the speed of the ball, the height, where the boundary rope was, how close he was to stepping on it, and get his jump absolutely perfect.
Then, while still in the…
जब आपको ‘क्रिकेट के भगवान’ से ऐसी तारीफ मिल जाए, तो आप मान सकते हैं कि आपने बहुत बड़ा कारनामा किया है। श्रेयस अय्यर को उनकी इस तारीफ से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होगा। यह वाकया 18वें ओवर का है जब हार्दिक पांड्या ने मार्को यानसन की गेंद पर बाउंड्री की तरफ गोली की रफ्तार से शॉट मारा था।

Shreyas Iyer का कैच देख रोहित-सूर्या भी हुए हैरान
श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री के किनारे हवा में छलांग लगाई, गेंद पकड़ी और जैसे ही लगा कि उनका पैर रस्सी से टच हो जाएगा, उन्होंने हवा में रहते हुए ही गेंद को अंदर की तरफ जेवियर बार्टलेट की ओर फेंक दिया। इस नजारे को देखकर मुंबई इंडियंस के डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर भी अविश्वास के भाव साफ नजर आ रहे थे।
अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी