GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, केकेआर की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव
Table of Contents
GT vs KKR: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस को बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
आईपीएल 2026 में रहाणे की टीम यानी केकेआर का हाल बेहद बुरा चल रहा है। टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हो गया जिसके कारण KKR को 1 पॉइंट मिल गया। वरना टीम के खाते में अभी तक एक भी जीत सामने नहीं आई है।
GT vs KKR: कोलकाता की प्लेइंग XI में बदलाव
लगातार हार के बाद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन को बाहर कर टिम साइफर्ट को टीम में खेलने का मौका दिया गया है। केकेआर ने 5 मैचों में से 4 गंवाए हैं वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
View this post on Instagram
GT vs KKR: अच्छी लय में गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ टॉस हारा और टीम की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया। गुजरात टाइटंस आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर इस वक्त चार अंक के साथ 6वें स्थान पर है। टीम ने कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 जीते हैं और 2 गंवाए हैं।

GT vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी