श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ में हवा में छलांग लगाकर ‘कैच ऑफ द सीजन’ लपका और हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। उनके इस कैच को देखकर सभी हैरान रह गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने लपका ‘कैच ऑफ द सीजन’, हवा में उड़कर हार्दिक पांड्या को किया आउट; VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Table of Contents
MI vs PBKS, Shreyas Iyer brilliant catch: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले में एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने पूरे मैच का रुख बदल दिया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैदान पर ऐसी फील्डिंग दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
मैच के अहम मोड़ पर लिया गया यह कैच न सिर्फ शानदार था, बल्कि मुंबई इंडियंस की पारी के लिए बड़ा झटका भी साबित हुआ। हार्दिक पांड्या अच्छी लय में नजर आ रहे थे और टीम तेजी से रन बटोर रही थी, लेकिन अय्यर के इस कमाल ने खेल पलट दिया।
MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर का ‘सुपरमैन’ कैच, हार्दिक पांड्या आउट
मुंबई की पारी के 18वें ओवर में मार्को यानसन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सीधा छक्का लगाने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री पार जाती दिख रही थी, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर तैनात श्रेयस अय्यर ने दौड़ते हुए हवा में छलांग लगाई।उन्होंने शानदार अंदाज में गेंद को पकड़ा, लेकिन खुद बाउंड्री के पार जाते देख तुरंत गेंद को हवा में उछालते हुए जेवियर बार्टलेट की ओर फेंक दिया, जिन्होंने कैच पूरा किया। रिप्ले में साफ दिखा कि अय्यर ने समय रहते गेंद को रिलीज कर दिया था। इस शानदार टीमवर्क ने हार्दिक पांड्या की पारी का अंत कर दिया।
SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
🎥 One of the best catches you would see in the #TATAIPL history 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6EKgHR82cL
MI vs PBKS: रोहित-सूर्यकुमार भी रह गए हैरान
अय्यर के इस अविश्वसनीय कैच को देखकर डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए। दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ तौर पर हैरानी नजर आई। कैच पूरा करने के बाद अय्यर ने दर्शकों की ओर इशारा करते हुए तालियां बजाने के लिए कहा, और वानखेड़े का पूरा स्टेडियम उनके इस शानदार प्रयास के लिए गूंज उठा।

MI vs PBKS: डीकॉक और नमन धीर ने संभाली मुंबई की पारी
इस मुकाबले (MI vs PBKS) में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद क्विंटन डीकॉक और नमन धीर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 122 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। नमन धीर ने 50 रनों की अहम पारी खेली, जबकि डीकॉक ने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाकर टीम को 195/6 के स्कोर तक पहुंचाया।