हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट

Rohit Sharma Injury: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में वो रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 15 Apr 2026, 12:36 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 01:18 PM

Rohit Sharma Injury: आईपीएल 2026 पर चोटों का ग्रहण सा लग गया है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी इस कदर चोटिल हुए कि उनकी अभी तक अपनी टीम में वापसी नहीं हो पाई है और जो खिलाड़ी खेल रहे हैं उनमें से भी आए दिन कोई न कोई इंजर्ड होता ही रहता है।

हाल ही में मुंबई इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की कुछ समस्या हुई जिसके चलते वो बीच मुकाबले से रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या हिटमैन आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आएंगे?

नेट्स में नहीं दिखे Rohit Sharma

गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन से बुरी खबर सामने आई जिसमें रोहित शर्मा नेट्स में अभ्यास करते नहीं दिखे। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस का ये ओपनर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मिस कर सकता है।

अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ये मुकाबला नहीं खेलते हैं तो MI उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को मौका दे सकता है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस 2 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल पर इस वक्त 9वें स्थान पर है। अच्छी शुरुआत के बाद हार्दिक पांड्या की टीम ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगाई। जिससे टीम काफी नुकसान में चल रही है।

कितनी गंभीर है Rohit Sharma की चोट

हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा की चोट इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़े। हिटमैन की इंजरी के बाद से उन्हें स्कैन्स के लिए ले जाया गया जहां राहत की बात ये रही कि उसमें किसी तरह के 'टियर' (मांसपेशी फटने) का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। आपको बता दें कि रोहित दो हफ्ते बाद अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।

Rohit Sharma injury update
Rohit Sharma injury update

अच्छी लय में दिखे थे रोहित

मुंबई इंडियंस के फैंस के साथ-साथ मैनजमेंट भी यही उम्मीद कर रहा है कि रोहित शर्मा को ज्यादा चोट न आई हो। अपने करियर के इस पड़ाव पर हिटमैन के लिए चोट चिंता का विषय बन सकती है। चोटिल होने से पहले यानी आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज अच्छी लय में दिखाई दे रहा था। वानखेड़े स्टेडियम में जब सूर्यकुमार यादव ने रोहित की जगह ली, तब तक रोहित 19* रन बना चुके थे।

Read More: KKR को हराकर CSK ने की दमदार वापसी, पॉइंट्स टेबल का खेल बदला; मुंबई इंडियंय को लगा बड़ा झटका

CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ जीत के साथ सीएसके ने तोड़ी 2 सालों की स्ट्रीक, 18 सालों में पहली बार नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नाम बड़े दर्शन छोटे... KKR को कैमरून ग्रीन ने लगाया 25.20 करोड़ को चूना, 5 मैचों में नहीं पार कर सके 100 का आंकड़ा