CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके ने अपना 2 साल पुराना स्ट्रीक तोड़ दिया है वही केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ जीत के साथ सीएसके ने तोड़ी 2 सालों की स्ट्रीक, 18 सालों में पहली बार नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Table of Contents
CSK vs KKR, IPL 2026: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। खराब शुरुआत के बाद सीएसके ने शानदार वापसी की है।
टीम को शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब केकेआर के खिलाफ 32 रनों की बड़ी जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही सीएसके ने 2 साल पुरानी स्ट्रीक तोड़ी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम 18 साल में पहली बार एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
CSK vs KKR: सीएसके ने तोड़ी 2 साल पुरानी स्ट्रीक
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले टीम ने आईपीएल में आखिरी बार 14 अप्रैल 2024 को लगातार दो मुकाबले जीते थे। इसके बाद से सीएसके लगातार दो मैच जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन अब उन्होंने इस खराब सिलसिले को खत्म करते हुए 2 साल पुरानी स्ट्रीक तोड़ दी है।

CSK vs KKR: केकेआर के नाम 18 साल में पहली बार शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केकेआर अपने शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

CSK vs KKR: कैसा रहा मुकाबले का हाल
मुकाबले (CSK vs KKR) की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 और आयुष म्हात्रे ने 38 रनों की अहम पारियां खेलीं।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और दबाव में आ गई। कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं ले पाया, जिसके चलते केकेआर को अंत में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।