आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की चर्चा अब इंग्लैंड तक पहुंच गई है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उनका नाम गुंजा।
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
Table of Contents
Talks on Vaibhav Sooryavanshi during lords test: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले इस युवा बल्लेबाज की लोकप्रियता अब भारत की सीमाओं से बाहर भी पहुंच चुकी है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उसने क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी प्रभावित किया है।
इसका ताजा उदाहरण इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला। बारिश की वजह से खेल रुकने के दौरान स्काई स्पोर्ट्स के शो में वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा हुई, जहां न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने उनकी जमकर तारीफ की और टीम इंडिया में जल्द शामिल करने की सलाह दी।
लॉर्ड्स टेस्ट में हुई Vaibhav Sooryavanshi की चर्चा
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण कई बार खेल को रोकना पड़ा। इसी दौरान स्काई स्पोर्ट्स के शो में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर साइमन डूल ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वैभव भले ही अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन उनमें असाधारण प्रतिभा है और वह भविष्य में बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।
"Open the batting with Sooryavanshi!" 😅👀 pic.twitter.com/PL21ZRvWFA
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 4, 2026
साइमन डूल ने टीम इंडिया में शामिल करने की दी सलाह
साइमन डूल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए और लगातार शानदार बल्लेबाजी की। डूल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें किस स्थान पर मौका देगा, लेकिन इतना जरूर है कि ऐसे खिलाड़ी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम के माहौल का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
आईपीएल 2026 में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ((Vaibhav Sooryavanshi) का नाम आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहा। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार रन बनाए और कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी अपने नाम किए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता ने क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका
भारतीय टीम जून के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जिसके लिए 6 जून को टीम का ऐलान होना है। माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इस दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। इससे पहले वह 9 जून से श्रीलंका में होने वाली इंडिया ए ट्राई सीरीज में हिस्सा लेंगे। चयनकर्ताओं की नजर उनके प्रदर्शन पर होगी और फैंस भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।