नाम बड़े दर्शन छोटे... KKR को कैमरून ग्रीन ने लगाया 25.20 करोड़ को चूना, 5 मैचों में नहीं पार कर सके 100 का आंकड़ा

Cameron Green को खरीदकर KKR मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली होगी कि इस सीजन में उनकी टीम अच्छा परफॉर्म करेंगी पर ग्रीन की फॉर्म देखकर केकेआर फैंस के एक ही बात बोल रहे हैं कि इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को 25.20 करोड़ का चूना लगा दिया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 14 Apr 2026, 11:49 PM
iconUpdated: 14 Apr 2026, 11:57 PM

Cameron Green: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई थी। केकेआर ने ये ऊंची बोली ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के लिए लगाई थी। शाहरुख खान की टीम ने कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 के लिए 25.20 करोड़ में खरीदा था।

कैमरून को खरीदकर KKR मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली होगी कि इस सीजन में उनकी टीम अच्छा परफॉर्म करेंगी पर ग्रीन की फॉर्म देखकर केकेआर फैंस के एक ही बात बोल रहे हैं कि इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को 25.20 करोड़ का चूना लगा दिया है।

Cameron Green का गिरता फॉर्म

कैमरून ग्रीन ने अभी तक आईपीएल 2026 में 5 मुकाबले खेले हैं लेकिन फिर भी ये खिलाड़ी कुल 100 रन नहीं बना पाया है। सौ रन तो दूर इस कंगारू ऑलराउंडर ने 5 मैचों में केवल 56 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में ग्रीन 18 रन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 32 रन और आज सीएसके के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए।

ग्रीन चेन्नई के खिलाफ हुए बोल्ड

पहले तो इस खिलाड़ी ने केकेआर के लिए कुछ मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं की। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी इस ऑलराउंडर का ये सीजन काफी बुरा गुजर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज के मुकाबले में कैमरून ग्रीन गोल्डन डक का शिकार हुए। ग्रीन को नूर अहमद ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर बोल्ड किया।

Cameron Green against CSK
Cameron Green against CSK

Cameron Green पर बढ़ रहा दबाव

आईपीएल की शुरुआत से ही ग्रीन अपनी ऊंची बोली की वजह से चर्चा का विषय थे और कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि यही वजह उनके खराब प्रदर्शन की भी वजह बनती जा रही है क्योंकि उनपर दबाव बढ़ रहा है। ग्रीन को KKR में आंद्रे रसेल की जगह शामिल किया गया था, लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से नाकाम दिख रहे हैं।

Read More: CSK vs KKR: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स, केकेआर को 32 रनों से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

CSK के लिए 'कोहिनूर' से कम नहीं नूर अहमद, एक झटके में रहाणे-ग्रीन और रिंकू को आउट कर तोड़ी KKR की कमर; VIDEO

Ruturaj Gaikwad के कारण अटकी 'चेन्नई एक्सप्रेस', फिर किया मूड खराब, CSK फैंस ने सुनाई खरी-खोटी