Ruturaj Gaikwad के कारण अटकी 'चेन्नई एक्सप्रेस', फिर किया मूड खराब, CSK फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

Ruturaj Gaikwad: सीएसके की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप हुए। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से जिस तरह की पारी निकल रही है उसे देखकर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 14 Apr 2026, 09:44 PM
iconUpdated: 14 Apr 2026, 11:34 PM

CSK vs KKR, Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

सीएसके की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप हुए। बतौर कप्तान गायकवाड़ की जिम्मेदारी है कि वो अपनी टीम के लिए अच्छा स्कोर बनाए लेकिन वो इसके विपरीत ही खेल रहे हैं। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से जिस तरह की पारी निकल रही है उसे देखकर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है।

Ruturaj Gaikwad ने दिया झटका

एमएस धोनी के बाद से सीएसके की बागडोर ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई। सीएसके फैंस को गायकवाड़ से उम्मीद भी काफी थी लेकिन इस सीजन में उन्होंने सभी की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका देते हुए ऐसा खेल दिखाया है जिसे देखकर फैंस का माथा चकरा रहा है।

Ruturaj Gaikwad Fails against KKR
Ruturaj Gaikwad Fails against KKR

Ruturaj Gaikwad का इस सीजन में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 में 3 मुकाबले गंवाए हैं और सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। जिसका नतीजा सीएसके पॉइंट्स टेबल पर इस वक्त 9वें स्थान पर है। चेन्नई के इन 4 मैचों में से कैप्टन ऋतुराज की पारी का जो हाल रहा, कुछ वैसा ही हाल पांचवें मुकाबले में भी देखने को मिला। सीएसके ने पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाए।

Ruturaj Gaikwad का बुरा हाल

उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 28, आरसीबी के खिलाफ 7, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 और आज केकेआर के खिलाफ भी 7 रन बनाए। यानी आईपीएल 2026 में CSK कप्तान ने कुल 60 गेंदें खेली हैं जिसमें उन्होंवने 63 रन बनाए हैं। उनका इस कदर बुरा प्रदर्शन टीम को बुरी तरह से परेशान कर रहा है। कहीं न कहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि Ruturaj Gaikwad की वजह से 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस टूर्नामेंट में कुछ अटक सी गई है।

Read More: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान, श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

KKR के खिलाफ भी नहीं खेले MS Dhoni, थाला के फैंस का टूटा दिल, तो क्या अब IPL में नहीं होगी धोनी की वापसी?

माँ ने जेवर बेचकर दिलाए थे जूते, बेटे ने IPL डेब्यू में मचा दिया तूफान; साकिब हुसैन की संघर्ष भरी कहानी