KKR के खिलाफ भी नहीं खेले MS Dhoni, थाला के फैंस का टूटा दिल, तो क्या अब IPL में नहीं होगी धोनी की वापसी?

MS Dhoni: केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी को नेट्स में प्रैक्टिस करता देख फैंस के मन में ये उम्मीद उठी थी कि वो शायद इस मुकाबले से वापसी करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ। अब थाला फैंस के मन में ये खौफ है कि कहीं वो आईपीएल खेलना भी बंद न कर दें।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 14 Apr 2026, 09:05 PM
iconUpdated: 14 Apr 2026, 11:34 PM

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुुपर किंग्स अपना चौथा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में भी सीएसके स्टार एमएस धोनी प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं रहे। इस सीजन के शुरू होने से पहले धोनी की चोट की खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया था।

धोनी पिंडली की चोट से गुजर रहे हैं। जिसके चलते वो अभी तक सीएसके की टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी को नेट्स में प्रैक्टिस करता देख फैंस के मन में ये उम्मीद उठी थी कि वो शायद इस मुकाबले से वापसी करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ। अब थाला फैंस के मन में ये खौफ है कि कहीं वो आईपीएल खेलना भी बंद न कर दें।

चोट से परेशान MS Dhoni

दरअसल, धोनी आईपीएल के इस सीजन से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर पाए हैं। उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई है जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम मैनेजमेंट ने संकेत दिया था कि धोनी शुरुआती मुकाबलों से दूर रह सकते हैं।

MS Dhoni
MS Dhoni

हालांकि, अब लीग शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने हल्का अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी समय लग सकता है और सीएसके मैनेजमेंट धोनी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

MS Dhoni की वापसी पर अपडेट?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि धोनी मैदान पर कब वापसी करेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक उनके खेलने को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं दिया है। टीम के पास लीग स्टेज में अभी कई मैच बाकी हैं, लेकिन अगर धोनी जल्द फिट नहीं होते हैं तो उनके खेलने वाले मैचों की संख्या कम हो सकती है।

कब तक फिट होंगे MS Dhoni?

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर वह अगले 7-10 दिनों में पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो भी वह सीमित मुकाबलों में ही नजर आएंगे। ऐसे में उनकी वापसी का समय टीम के प्रदर्शन पर भी काफी हद तक निर्भर करेगा। CSK के लिए यह सीजन अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम ने शुरुआती मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और पॉइंट्स टेबल पर काफी नीचे नजर आ रही है। ऐसे में धोनी की गैरमौजूदगी टीम के मनोबल और रणनीति दोनों पर असर डाल रही है।

Read More: CSK vs KKR: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सीएसके की प्लेइंग XI में हुई धोनी की एंट्री?

माँ ने जेवर बेचकर दिलाए थे जूते, बेटे ने IPL डेब्यू में मचा दिया तूफान; साकिब हुसैन की संघर्ष भरी कहानी

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया से बाहर? BCCI उठा सकता है बड़ा कदम!