CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
CSK vs KKR: कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सीएसके की प्लेइंग XI में हुई धोनी की एंट्री?
Table of Contents
CSK vs KKR: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की प्लेइंग XI के बारे में बताते हुए इस राज से पर्दा उठाया कि धोनी इस मुकाबले का हिस्सा होंगे या नहीं?
सीएसके में हुई धोनी की हुई वापसी?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि वो इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे यानी सीएसके फैंस को इस मुकाबले में भी धोनी के दीदार नहीं होंगे।

पिंडली की चोट से परेशान चल रहे एमएस धोनी की आज के मैच में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। पर सीएसके मैनेजमेंट थाला की चोट पर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। इसलिए धोनी केकेआर के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
कोलकाता की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला करते हुए टीम की प्लेइंग XI में बदलाव किया है। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिनर वरुण चकवर्ती की वापसी हुई है। आईपीएल पॉइंट टेबल पर KKR 1 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है तो वहीं CSK की टीम 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर मौजूद है।
View this post on Instagram
CSK vs KKR: चेन्नई और कोलकाता की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
CSK vs KKR: चेन्नई या कोलकाता, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?