CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस दौरान मुकाबले का क्या हाल होने वाला है।
चेपॉक में CSK vs KKR मैच पर मंडरा रहे बारिश के बादल? मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम, जानिए पूरा अपडेट
CSK vs KKR Weather forecast: चेपॉक के मैदान पर आज एक बार फिर बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत हमेशा से ही रोमांच से भरपूर रही है और इस बार भी फैंस को एक शानदार मैच की उम्मीद है।
हालांकि इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है? खासकर चेन्नई के मौसम को देखते हुए यह चिंता लाजिमी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
CSK vs KKR: मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है। तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी का सामना जरूर करना पड़ सकता है।अच्छी बात यह है कि पूरे मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह से क्रिकेट के अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

CSK vs KKR: पिछली भिड़ंत में CSK ने मारी थी बाजी
अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, जहां चेन्नई ने 180 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

CSK vs KKR: कैसा है दोनों टीमों का फॉर्म
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मुकाबले से पहले अच्छी खबर यह है कि टीम ने हाल ही में शानदार जीत दर्ज कर अपनी लय हासिल कर ली है। वही कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए ये सीजन अभी तक अच्छा नहीं गया है और वे एक भी मुकाबले नहीं जीत पाए है।