CSK के लिए 'कोहिनूर' से कम नहीं नूर अहमद, एक झटके में रहाणे-ग्रीन और रिंकू को आउट कर तोड़ी KKR की कमर; VIDEO

CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की जहां उन्होंने इस मुकाबले में 3 अहम विकेट चटका कर केकेआर की कमर तोड़ दी।

iconPublished: 14 Apr 2026, 11:18 PM
iconUpdated: 14 Apr 2026, 11:34 PM

Noor Ahmed brilliant spell against KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेपॉक में खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था क्योंकि दोनों ही अंक तालिका में निचले पायदान पर मौजूद थीं।

इस मुकाबले में जीत दर्ज करना दोनों टीमों के लिए जरूरी था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत में टीम के गेंदबाज नूर अहमद (Noor Ahmed) ने अहम भूमिका निभाई और अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया।

Noor Ahmed ने किया शानदार प्रदर्शन

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी में नूर अहमद (Noor Ahmed) पूरी तरह से छाए रहे। पिछले कुछ मैचों में लय में नहीं दिख रहे नूर ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और केकेआर के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

उन्होंने (Noor Ahmed) अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार दो गेंदों में रहाणे और ग्रीन को पवेलियन भेजकर मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल दिया। नूर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट झटके।

सीएसके ने खड़ा किया 192 रनों का स्कोर

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। सीएसके की तरफ से संजू सैमसन ने 48, आयुष म्हात्रे ने 38 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की अहम पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए।

Anshul Kamboj celebrates a wicket with Noor Ahmad, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL, Bengaluru, April 5, 2026

लगातार हार के बाद सीएसके की शानदार वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जहां टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की है। सीएसके ने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोला और अब केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर लय हासिल कर ली है।

Read More: माँ ने जेवर बेचकर दिलाए थे जूते, बेटे ने IPL डेब्यू में मचा दिया तूफान; साकिब हुसैन की संघर्ष भरी कहानी

SRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन ने डेब्यू पर ढाया कहर, रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ; सनराइजर्स हैदराबाद 57 रनों से जीता