IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से जीत हासिल हुई। बैक टू बैक मैचों में जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पॉइंट्स टेबल में बेहतर नजर आ रही है।
KKR को हराकर CSK ने की दमदार वापसी, पॉइंट्स टेबल का खेल बदला; मुंबई इंडियंय को लगा बड़ा झटका
Table of Contents
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में तीन लगातार हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मंगलवार, 14 अप्रैल को 32 रनों से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। सीएसके की इस जीत से टीम ने आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दे दिया है। जि
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से जीत हासिल हुई। बैक टू बैक मैचों में जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में बेहतर नजर आ रही है।
IPL 2026 Points Table पर कहां पहुंची सीएसके?
चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। चौथे नंबर पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके दोनों के ही 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नीचे नजर आ रही है। इस मुकाबले में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को 1 स्थान का नुकसान हुआ है। वो अब 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
The sweet taste of a home victory 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
IPL 2026 Points Table का हाल
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उन्होंने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उनके +0.899 नेट रन रेट के साथ 8 पॉइंट हैं। दूसरे नंबर पर 7 अंक के साथ पंजाब किंग्स है। पंजाब ने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। उनकी नेट रन रेट +0.720 है। बता दें कि पंजाब का 1 मैच कोलकाता के खिलाफ धुल गया था, जिसके चलते उनको 1 पॉइंट मिला था।
CHENNAI SUPER KINGS MOVED TO NUMBER 8 IN IPL 2026 POINTS TABLE 🔥😍 pic.twitter.com/X5rkkS1htV
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 14, 2026
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके 6 अंक हैं। आरसीबी का नेट रन रेट +1.148 है। सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर 4 अंक के साथ है। उन्होंने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.576 है।
IPL 2026: 5 टीमों के एक से अंक
पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ है। उन्होंने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट +0.322 है। छठे पर गुजरात टाइटंस है। गुजरात ने 4 में से मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट -0.029 है। सातवें पर 4 में से 2 मैच जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स है। उनके 4 अंक हैं। लखनऊ का नेट रन रेट -0.427 है।

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। सीएसके ने 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं। उनका नेट रन रेट -0.846 है। मुंबई इंडियंस ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। ऐसे में 2 अंक और -0.772 की नेट रन रेट के चलते वे पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर 1 अंक के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स है। केकेआर ने 5 में से 4 मुकाबले हारे हैं जबकि 1 मुकाबला उनका बारिश के चलते पंजाब किंग्स के खिलाफ धुल गया।