CSK फैंस को लगेगा बड़ा झटका या मिलेगी गुड न्यूज? 16 अप्रैल को एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, IPL 2026 में नहीं खेला कोई मुकाबला

MS Dhoni ने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। गुरुवार, 16 अप्रैल को धोनी या तो CSK फैंस को गुड न्यूज देंगे या बहुत बड़ा झटका। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 15 Apr 2026, 03:22 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 11:34 PM

MS Dhoni: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धीरे-धीरे से टूर्नामेंट में वापसी करनी शुरु कर दी है। लगातार तीन हार के बाद से जिस तरह चेन्नई धीरे-धीरे अपने दुश्मनों को पस्त कर रही है कहीं न कहीं इसका क्रेडिट उस आदमी को भी जाता है जो विकेट के पीछे से खेल पलट दिया करता था।

जी हां, हम बात कर रहे हैं सीएसके के स्टार फिनिशर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की। एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। गुरुवार, 16 अप्रैल को धोनी या तो CSK फैंस को गुड न्यूज देंगे या बहुत बड़ा झटका। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

अभी तक MS Dhoni की नहीं हुई वापसी

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट आया कि पिंडली की चोट के कारण वो आईपीएल के 19वें सीजन में शुरुआती दो हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 2026 को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा वक्त का समय हो गया है लेकिन धोनी की अभी तक CSK में वापसी नहीं हुई है। 14 अप्रैल को जब चेन्नई और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाना था तो फैंस को उम्मीद थी कि उनके थाला इस मुकाबले में जरूर खेलेंगे लेकिन धोनी ने इस बार भी दर्शकों को निराश ही किया।

MS Dhoni
MS Dhoni

16 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

अब धोनी गुरुवार, 16 अप्रैल को बड़ा फैसला लेने वाले हैं। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदकराबाद के खिलाफ होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी 16 अप्रैल की सुबह ये फैसला लेंगे कि वो टीम के साथ हैदराबाद ट्रैवल करेंगे या नहीं। अगर धोनी टीम के साथ ट्रैवल करेंगे तो इस बात की संभावना ज्यादा हो जाएगी कि वो CSK के लिए खेले भी।

MS Dhoni चोट से परेशान

आपको बता दें कि धोनी को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले पिंडली में खिचाव हो गया था। जिसके चलते वो अभी तक वापसी नहीं कर पाए। हालांकि, धोनी ने नेट्स में हल्की बल्लेबाजी करनी शुरु कर दी है लेकिन वो पूरी तरह से फिट हैं या नहीं ये तो 16 अप्रैल को ही पता चलेगा। सीएसके फैंस के लिए 16 अप्रैल बेहद जरूरी दिन होगा।

पॉइंट्स टेबल पर CSK की बढ़त

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार तीन मुकाबले गंवाने के बाद से जबरदस्त वापसी की है। सीएसके ने पहले दिल्ली कैपिटल्स को परास्त किया उसके बाद बीती शाम कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से पछाड़कर सीएसके पॉइंट्स टेबल पर 4 अंक और -0.846 नेट रन रेट के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

Read More: RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट

KKR के खिलाफ भी नहीं खेले MS Dhoni, थाला के फैंस का टूटा दिल, तो क्या अब IPL में नहीं होगी धोनी की वापसी?