RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में नहीं हुआ कोई बदलाव

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकरप गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 18 Apr 2026, 03:04 PM
iconUpdated: 18 Apr 2026, 03:19 PM

RCB vs DC: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स लगभग एक हफ्ते बाद मुकाबला खेलने उतर रही है।

RCB vs DC: आईपीएल पॉइंट टेबल का हाल

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से है। आरसीबी 5 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है।

वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं। 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।पॉइंट्स टेबल पर डीसी छठे स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

RCB vs DC: दिल्ली-आरसीबी की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

Read More: GT vs KKR: शुभमन गिल ने उड़ाई केकेआर गेंदबाजों की धज्जियां, गुजरात टाइंटस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से धोया

चल गया KKR का 'खोटा सिक्का'... गुस्से में कैमरन ग्रीन ने उड़ाया 5 लाख का छक्का? VIDEO से समझें पूरा मामला

CSK को मिला खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? चेन्नई ने गुपचुप अंदाज में MI के पूर्व गेंदबाज को बुलाया, IPL में मचा चुका है तूफान