RCB vs DC मुकाबले में डेविड मिलर ने तूफानी फिनिशिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। इसी के साथ उन्होंने IPL रन चेज में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया।
RCB vs DC: डेविड मिलर ने पोलार्ड को छोड़ा पीछे, IPL में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में अब सिर्फ धोनी आगे
RCB vs DC, David Miller surpassed Pollard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से मात दे दी। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था।
हालांकि रन चेज के दौरान दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन अंत में डेविड मिलर ने अपने अनुभव का कमाल दिखाया। आखिरी दो ओवर में जब दिल्ली को 25 रनों की जरूरत थी, तब मिलर ने मैच को अपने अंदाज में खत्म किया। उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई और इसी के साथ आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
RCB vs DC: मिलर इस लिस्ट में अब सिर्फ एमएस धोनी से पीछे
डेविड मिलर आईपीएल में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए जीते गए मुकाबलों के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।

मिलर ने अब तक आईपीएल में रन चेज के दौरान जीते गए मुकाबलों में 20वें ओवर में 26 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उनके बल्ले से 9 छक्के निकले हैं। वहीं पोलार्ड अब 7 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस सूची में एमएस धोनी 14 छक्कों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।
RCB vs DC: आईपीएल में रन चेज के दौरान 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के
एमएस धोनी – 14 छक्के (57 गेंदें)
डेविड मिलर – 9 छक्के (26 गेंदें)
कीरोन पोलार्ड – 7 छक्के (22 गेंदें)

RCB vs DC: रन चेज में मिलर का शानदार रिकॉर्ड
डेविड मिलर का आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 36 पारियों में टीम को जीत दिलाते हुए 98.81 की औसत से 1087 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक भी देखने को मिला है।
Read More: IPL 2026 के बीच पिता बना गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी, पिछले साल रचाई थी शादी