DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल और नितीश कुमार ने किया बड़ा कारनामा, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल और नितीश राणा ने 220 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर इतिहास रच दिया। दोनों ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनाई।

iconPublished: 25 Apr 2026, 06:38 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 06:55 PM

KL Rahul & Nitish Rana record partnership in DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिया।

दिल्ली की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नितीश राणा ने ऐसा तूफान मचाया जिसने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की पूरी रणनीति बिगाड़ दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।

DC vs PBKS: राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

केएल राहुल और नितीश राणा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 95 गेंदों में 220 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। यह साझेदारी उस समय टूटी जब नितीश राणा 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

इस साझेदारी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए किसी भी विकेट पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने साल 2011 में 146 रन जोड़े थे। अब राहुल और राणा 220 रन के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियों की सूची अब पूरी तरह बदल चुकी है। राहुल और राणा की जोड़ी ने पुराने रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां:

केएल राहुल और नितीश राणा – 220 रन (2026)

वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर – 146 रन (2011)

मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह – 106 रन (2015)

मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर – 106 रन (2015)

DC vs PBKS: आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

इस मुकाबले (DC vs PBKS) में केएल राहुल और नितीश राणा की 220 रन की साझेदारी सिर्फ दिल्ली के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास में भी बेहद खास बन गई है। यह अब लीग इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन चुकी है। दोनों बल्लेबाज सिर्फ 10 रन से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के सर्वकालिक रिकॉर्ड से पीछे रह गए। कोहली और डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन जोड़े थे। राहुल-राणा अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Nitish Rana celebrates back-to-back fifties, Delhi Capitals vs Punjab Kings, IPL 2026, Delhi, April 25, 2026

DC vs PBKS: आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारियां:

एबी डिविलियर्स और विराट कोहली – 229 रन (2016, बनाम गुजरात लायंस)

केएल राहुल और नितीश राणा – 220 रन (2026, बनाम पंजाब किंग्स)

एबी डिविलियर्स और विराट कोहली – 215 रन (2015, बनाम मुंबई इंडियंस)

केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक – 210 रन (2022, बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)

Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है एमएस धोनी? इस सीजन में करेंगे वापसी! CSK कोच माइक हसी ने बता दी सच्चाई

CSK के खिलाफ MI का बुरा हाल देख घूमा आकाश अंबानी का माथा, बीच मैच में गुस्से से मैदान छोड़कर निकले; फैंस को क्या इशारा किया?