LIVE मैच में शशांक सिंह ने फिर कर डाली बड़ी चूक, जश्न मनाने लगे थे अर्शदीप; तभी हुआ कुछ ऐसा, राहुल ने किया भगवान का शुक्रिया

Shashank Singh Drop KL Rahul Catch: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शशांक सिंह ने फिर से बड़ी चूक कर डाली जिसका खामियाजा रहा कि केएल राहुल 152 रन बनाकर नाबाद रहे और दिल्ली कैपिटल्स 264 रनों का बड़ा स्कोर बना पाई।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 25 Apr 2026, 06:49 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 06:56 PM

Shashank Singh Drop KL Rahul Catch: आईपीएल 2026 में भले ही पंजाब किंग्स जीत के रथ पर सवार है, लेकिन पिछले मुकाबले से ही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में शशांक सिंह ने दो आसान कैच टपकाए थे।

हालांकि, पंजाब किंग्स ने वो मुकाबला आसानी से जीत लिया था और इसी वजह से उनकी गलती को कप्तान और कोच ने हंसी-मजाक में जाने दिया। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शशांक सिंह ने फिर से बड़ी चूक कर डाली जिसका खामियाजा रहा कि केएल राहुल 152 रन बनाकर नाबाद रहे और दिल्ली कैपिटल्स 264 रनों का बड़ा स्कोर बना पाई।

Shashank Singh ने थोड़ा केएल राहुल का कैच

जब केएल राहुल सिर्फ 12 रन पर थे, तब शशांक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था। दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग पारी के तीसरे ओवर में केएल राहुल को बड़ा जीवनदान मिला। अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने लेग साइड की दिशा में हवाई शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे शशांक सिंह को हिलने की भी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि गेंद सीधे उनकी तरफ आ रही थी। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने इस आसान से मौके को गंवा दिया और गेंद बाउंड्री के लिए चली गई।

अर्शदीप सिंह का जश्न हुआ बेकार

गेंद जब हवा में थी गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तभी जश्न मनाना शुरु कर दिया था। उन्हें लगा था शशांक ये आसान सा कैच को पकड़ ही लेंगे क्योंकि ये गेंद सीधा उनके हाथ में जाने वाली थी पर शशांक ने एक बार फिर से न सिर्फ अर्शदीप सिंह को निराश किया बल्कि अपनी टीम की उम्मीद भी तोड़ दी। जैसे ही शशांक सिंह के हाथ से ये कैच छूटा केएल राहुल ने आसमान की ओर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

Shashank Singh की गलती का खामियाजा

शशांक सिंह की इस गलती का खामियाजा पंजाब किंग्स को भुगतना पड़ा। जीवनदान मिलने के बाद केएल राहुल पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 26 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक ठोक दिया। इसके बाद शतक और फिर 152 रनों की नाबाद पारी खेल डाली। केएल राहुल की इस पारी के दम पर दिल्ली ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर (264) बना डाला।

शशांक सिंह की इस चूक पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी गुस्से में दिखे। पारी के दौरान उन्होंने कमेंटेटर से बातचीत के दौरान भी शशांक सिंह पर भड़ास निकाली और साफ-साफ कहा कि पिछले मुकाबले में भी उनसे कई गलतियां हुई थीं।

Read More: LIVE मैच में हुआ भयावह हादसा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को सिर पर लगी भयानक चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस

KL Rahul: निडर, निर्भीक और निर्मम... केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

6,4,4,4,4,6... नीतीश राणा ने बजाई पंजाब किंग्स की बैंड, बार्टलेट के खिलाफ एक ओवर में कूट डाले 28 रन; VIDEO