RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी से प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। उनके आने से प्लेइंग 11 में बदलाव हुए है।

iconPublished: 25 Apr 2026, 07:03 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 07:18 PM

RR vs SRH Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं, जिस वजह से फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है।

इस मैदान पर इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। टॉस के दौरान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

RR vs SRH: पैट कमिंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

लंबे समय बाद मैदान पर लौटे पैट कमिंस ने इस मुकाबले में वापसी करते ही टॉस जीत लिया। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां उनका मानना है कि इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का भी यही मानना था। इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए गए हैं।

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में हुई वापसी

इस मुकाबले (RR vs SRH) में पैट कमिंस पहली बार आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। चोट के बाद वह टीम में वापसी कर रहे हैं। उनके आने से प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है, जहां उन्होंने दिलशान मधुशंका को रिप्लेस किया है। वहीं प्रफुल हिंगे को हर्ष दुबे की जगह मौका मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

Read More: LIVE मैच में हुआ भयावह हादसा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को सिर पर लगी भयानक चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस

KL Rahul: निडर, निर्भीक और निर्मम... केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

6,4,4,4,4,6... नीतीश राणा ने बजाई पंजाब किंग्स की बैंड, बार्टलेट के खिलाफ एक ओवर में कूट डाले 28 रन; VIDEO