DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा।
DC vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह-श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ा डीसी, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
Table of Contents
DC vs PBKS: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में PBKS ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 गेंद शेष रहते यानी 19वें ओवर में ही हरा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ये इस सीजन की चौथी हार रही। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अभी तक इस सीजन में हार का मुंह तक नहीं देखा है। पंजाब-दिल्ली के इस मुकाबले (DC vs PBKS) में डीसी की ओर से केएल राहुल के बल्ले से नाबाद 152 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी पर राहुल की ये पारी भी पंजाब के मुंडो ने बर्बाद कर दी।
DC vs PBKS: दिल्ली की पारी का हाल
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। हालांकि, दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर पथुम निसांका सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा लेकिन इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गए। केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ दिया।
View this post on Instagram
DC vs PBKS: केएल राहुल का दमदार परफॉर्मेंस
राहुल ने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 16 चौके शामिल थे। यह IPL में किसी भारतीय द्वारा अब तक सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
View this post on Instagram
राहुल के अलावा, नितीश राणा ने भी 44 गेंदों 91 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। राहुल की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने 1-1 विकेट हासिल किया।
DC vs PBKS: पंजाब किंग्स का दमदार चेज
265 रनों के टारगेट का पीूछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर ये बात साफ कर दी इस मुकाबले में भी वो अपनी बादशाहत कायम रखेंगे। पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पंजाब का पहला विकेट 126 रनों के स्कोर पर गिरा जब प्रियांश आर्या 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बबाद प्रभसिमरन सिंह ने 76 रनों की आतिशी पारी खेली।

कूपर कोनोली आज कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने PBKS की पारी को एक छोर से संभाले रखा और 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नेहल वढेरा 25 रन बनाकर आउट हुए को वहीं शशांक सिंह 19 रन बनाकर नाबाद रहे।