LIVE मैच में हुआ भयावह हादसा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को सिर पर लगी भयानक चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस

Lungi Ngidi को मैदान से बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलानी पड़ी। इस बड़े हादसे के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 25 Apr 2026, 06:07 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 06:33 PM

Lungi Ngidi Accident: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में डीसी के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भयांनक चोट आ गई। चोट इतनी गंभीर है कि एनगिडी अपने पैर पर चलकर मैदान से बाहर भी नहीं जा पाए।

लुंगी एनगिडी को ले जाने के लिए मैदान पर एंबुलेंस बुलानी पड़ी। इस बड़े हादसे के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है।

कैसे लगी Lungi Ngidi को चोट?

तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने रूम बनाकर शॉट खेला। गेंद हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ से लुंगी एनगिडी पीछे की तरफ दौड़े। उन्होंने हाथ ऊंचे करके कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई। इस दौरान एनगिडी ने गेंद को गलत तरीके से जज किया और गिरते हुए अपने सिर के पिछले हिस्से से जमीन पर जोरदार टकराव हो गया।

Lungi Ngidi को लगी भयानक चोट

चोट लगने के बाद से लुंगी दोबारा से उठ ही नहीं पाए। उनको चेक करने के लिए तुरंत फिजियो को बुलाया गया। फिजियो ने लुंगी एनगिडी को चेक किया। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को डॉक्टर के सवाल का जवाब देते हुए देखा गया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एनगिडी अपने पैरों पर चलकर मैदान से हार नहीं गए।

स्ट्रेचर और एंबुलेंस के जरिए गए बाहर

लुंगी एनगिडी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस में पहुुंचाया गया। यानी एनगिडी इस हालत में भी नहीं थे कि वो अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर जा सके। कहीं न कहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये बड़ा झटका है कि उनके टीम का स्टार गेंदबाज इतनी बुरी तरह से चोटिल हुआ है।

Lungi Ngidi Injury
Lungi Ngidi Injury

अरुण जेटली स्टेडियम का आउटफील्ड पत्थर जैसा सख्त है ऐसे में अगर किसी खिलाड़ी का सिर बुरी तरह से फील्ड से टकराता है तो उस खिलाड़ी को ठीक होने में समयय लग सकता है।

Lungi Ngidi का सब्स्टीट्यूट कौन?

दिल्ली कैपिटल्स को लुंगी एनगिडी का सब्स्टीट्यूट दुशमंथा चमीरा के रूप में मिला है क्योंकि एनगिडी को सिर और गर्दन में चोट लगी थी इसीलिए डीसी को कनक्शन सब्स्टीट्यूट मिला है।

Read More: KL Rahul: निडर, निर्भीक और निर्मम... केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

6,4,4,4,4,6... नीतीश राणा ने बजाई पंजाब किंग्स की बैंड, बार्टलेट के खिलाफ एक ओवर में कूट डाले 28 रन; VIDEO

IPL 2026: कब तक रोहित शर्मा करेंगे वापसी? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले आया फिटनेस अपडेट