IPL 2026: कब तक रोहित शर्मा करेंगे वापसी? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले आया फिटनेस अपडेट

रोहित शर्मा की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज की फिटनेस को लेकर कोच ने बड़ा बयान दिया है।

iconPublished: 25 Apr 2026, 04:06 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 04:20 PM

IPL 2026, Rohit Sharma fitness update: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह टीम के पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेल सके हैं, जिसका असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी साफ देखने को मिला है। टीम को पिछले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस बेसब्री से रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब टीम के अगले मुकाबले से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस को 29 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना है और इसी मैच में रोहित की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

IPL 2026: हैमस्ट्रिंग चोट से तेजी से उबर रहे हैं रोहित शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से तेजी से रिकवर कर रहे हैं और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। रोहित को 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह लगातार तीन मुकाबलों से बाहर हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो रोहित 29 अप्रैल को मैदान पर वापसी करते नजर आ सकते हैं।

IPL 2026: ट्रेनर्स और कोचिंग स्टाफ के साथ कर रहे हैं मेहनत

सूत्रों के अनुसार रोहित शर्मा अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह मुंबई इंडियंस के ट्रेनर्स और कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटेंगे।

IMG 0602

IPL 2026 में शानदार रहा है रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इस सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी। एक समय वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने चार मुकाबलों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165 का रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई है, इसलिए टीम और फैंस अब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Read More: IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद बदला अंक तालिका का हाल, टॉप 2 में मारी एंट्री

RCB vs GT: विराट कोहली ने IPL में रचा इतिहास, पूरे किए 300 छक्के; पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

RCB vs GT: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिखी बादशाहत, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी मात