6,4,4,4,4,6... नीतीश राणा ने बजाई पंजाब किंग्स की बैंड, बार्टलेट के खिलाफ एक ओवर में कूट डाले 28 रन; VIDEO

Nitish Rana, DC vs PBKS: नीतीश राणा ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज डेवियर बार्टलेट के एक ओवर में चौके-छक्के की बरसात करते हुए 28 रन कूट डाले।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 25 Apr 2026, 05:00 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 05:09 PM

Nitish Rana, DC vs PBKS: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में 25 अप्रैल को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और नीतीश राणा ने दमदार शुरुआत की। नीतीश राणा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक लगाते हुए इस सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ डाली।

Nitish Rana ने बजाई पंजाब की बैंड

इस दौरान नीतीश (Nitish Rana) ने पंजाब किंग्स के डेवियर बार्टलेट के एक ओवर में चौके-छक्के की बरसात कर डाली और साथ ही साथ 28 रन कूट डाले। पारी के 12वें ओवर के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद जेवियर बार्टलेट को थमाई। नीतीश राणा ने पहली गेंद पर झन्नाटेदार छक्का लगाया। इसके हाद दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगा डाले। ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाते ही नीतीश राणा ने अपना इस सीजन का दूसरा अर्द्धशतक जड़ डाला।

Nitish Rana का लगातार दूसरा अर्द्धशतक

ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश राणा ने वही कारनामा दोहराया जो उन्होंने पहली गेंद पर किया था। आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज ने दोबारा छक्का जड़ा। बार्टलेट के खिलाफ इस ओवर में नीतीश राणा ने 28 रन कूट डाले।

नीतीश ने 29 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक नीतीश केएल राहुल के साथ पिच पर बने हुए हैं। एक ओर जहां केएल राहुल नाबाद 125 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नीतीश राणा 72 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

Nitish Rana
Nitish Rana

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए डीसी ने खबर लिखे जाने तक 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की इस पारी में केएल राहुल और नीतीश ने मिलकर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को दिन में चांद-सितारों के दर्शन करा दिए।

Read More: DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, डीसी और पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI में हुआ कोई बदलाव?

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद बदला अंक तालिका का हाल, टॉप 2 में मारी एंट्री