KL Rahul: निडर, निर्भीक और निर्मम... केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

KL Rahul: पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 152 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। आईपीएल के इतिहास में वे ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने है।

iconPublished: 25 Apr 2026, 05:33 PM
iconUpdated: 25 Apr 2026, 05:41 PM

KL Rahul record-breaking century vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और उनके बल्लेबाजों ने इस निर्णय को सही साबित किया।

पथुम निसांका के जल्दी आउट हो जाने के बाद केएल राहुल और नितीश राणा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल स्कोर में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर अहम भूमिका निभाई, वहीं एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

KL Rahul ने जड़ा शानदार शतक

इस मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस मैच में उन्होंने नाबाद 152 रनों की पारी खेली। राहुल (KL Rahul) ने अपनी इस पारी में सिर्फ 67 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व 9 छक्के लगाए। उनकी यह पारी आईपीएल इतिहास की यादगार पारियों में शामिल हो गई है।

आईपीएल में शतक के साथ रचा इतिहास

इस मुकाबले में 152 रन की पारी खेलते हुए केएल राहुल (KL Rahul) ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 141 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल इतिहास में 150 रन का आंकड़ा छूने वाले भी केएल राहुल पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 264 रन

अक्षर पटेल के फैसले को सही साबित करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। केएल राहुल के 152 रन के अलावा नितीश राणा ने भी 91 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है एमएस धोनी? इस सीजन में करेंगे वापसी! CSK कोच माइक हसी ने बता दी सच्चाई

CSK के खिलाफ MI का बुरा हाल देख घूमा आकाश अंबानी का माथा, बीच मैच में गुस्से से मैदान छोड़कर निकले; फैंस को क्या इशारा किया?