24 Apr, 2026
BY: ShubhamvadaRCB vs GT Head-to-Head Record
आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 2 मुकाबले गंवाए हैं। इस परफॉर्मेंस के साथ आरसीबी पॉइंट टेबल तीसरे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में 6 मुकाबले खेल चुकी है, 2 जीत और इतने ही मैच गंवाने के बाद जीटी पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है।
अब इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस और आरसीबी टीम के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी है।
जीटी और आरसीबी के बीच अब तक आईपीएल में 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
जिसमें से 3 आरसीबी ने जीते हैं तो वहीं 3 मुकाबले गुजरात के हक में रहे हैं। यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों टीम बराबरी पर हैं।