Mumbai Indians: सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन टीम के मालिक आकाश अंबानी से भी नहीं देखा गया। आकाश अंबानी बीच मैच में ही वानखेड़े स्टेडियम से निकल गए और जाते-जाते उन्होंने फैंस से भी कुछ इशारे में कहा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
CSK के खिलाफ MI का बुरा हाल देख घूमा आकाश अंबानी का माथा, बीच मैच में गुस्से से मैदान छोड़कर निकले; फैंस को क्या इशारा किया?
Table of Contents
Mumbai Indians Owner Akash Ambani Video Viral: मुंबई इंडियंस को गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने संजू के शतक की बदौलत मुंबई के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मुंबई की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी।
ये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार थी तो वहीं सीएसके की सबसे बड़ी जीत रही। सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन टीम के मालिक आकाश अंबानी से भी नहीं देखा गया। आकाश अंबानी बीच मैच में ही वानखेड़े स्टेडियम से निकल गए और जाते-जाते उन्होंने फैंस से भी कुछ इशारे में कहा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Mumbai Indians 8वें स्थान पर
मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में 5वीं हार के साथ प्लेऑफ की रेस से दूर होती जा रही है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई ने सात मुकाबले खेले हैं और सिर्फ दो मुकाबले जीत सकी है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम आठवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई को अगर प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखना है तो यहां से उन्हें अपने बाकी के मैच जीतने होंगे।

बीच मुकाबले से बाहर निकले आकाश अंबानी
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान टीम के मालिक आकाश अंबानी के स्टेडियम से बाहर जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। आमतौर पर टीम के मालिक मैच के आखिर तक मैदान पर मौजूद रहते हैं और टीम को सपोर्ट करते हैं लेकिन गुरुवार को ऐसा नहीं देखने को मिला और जाते समय उन्होंने दर्शकों या स्टेडियम में मौजूद किसी व्यक्ति को बाहर जाने का इशारा भी किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
There is absolutely nothing going right for Mumbai Indians right now. Just look at Akash Ambani walking off mid-game and he walked right in front of the dugout and didn’t even look at the players. He literally asked the fans to leave the stadium as well. The lack of unity is… pic.twitter.com/8nplMjRYLN
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 24, 2026
Mumbai Indians के लिए शर्मनाक दिन
2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ये जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। गुरुवार को हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पर बड़ा दाग लगा। सीएसके के खिलाफ मैच में एमआई को आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI का हाल
2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने के बाद से हार्दिक पांड्या ने 35 मैचों में कप्तानी की है। यहां टीम को जीत से ज्यादा हार मिली है। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि 2013 से लेकर 2023 तक रोहित शर्मा MI के कप्तान थे और उनके अंदर इस टीम ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
MI vs CSK: तिलक वर्मा और जेमी ओवटर्न के बीच मैदान पर दिखी गरमा-गरमी, अंपायर को करना पड़ा मामला हैंडल