MI vs CSK: संजू सैमसन-अकील हुसैन ने बजाई मुंबई इंडियंस की बैंड, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली आईपीएल की सबसे बड़ी जीत

MI vs CSK:चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ सीएसके पॉइटं टेबल पर 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 Apr 2026, 11:24 PM
iconUpdated: 23 Apr 2026, 11:49 PM

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल की। ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार रही तो वहीं सीएसके की सबसे बड़ी जीत।

बात करें मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का कचूमड़ बना डाला और उसके बाद गेंदबाजी में अकील हुसैन की फिरकी के आगे मुंबई के सारे बल्लेबाजी बेहद बेबस नजर आए।

MI vs CSK मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

103 रनों से मिली बड़ी जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर 6 अंक और +0.118 रनरेट के साथ लंबी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 4 अंक औक -0.736 रनरेट के साथ 8वें स्थान पर मौजूद है।

MI vs CSK: संजू सैमसन का धमाकेदार शो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 का मजबूत स्कोर बनाया। जबाव में मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 104 रनों पर सिमट गई। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।

Sanju Samson
Sanju Samson

टीम ने पावरप्ले में ही तेज शुरुआत की और बीच के ओवरों में भी रन रेट बनाए रखा, जिसके चलते सीएसके की टीम 207 रन बनाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की ओर से गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं बुमराह और सैंटनर के साथ 1-1 सफलता लगी।

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस का बुरा हाल

208 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ही खराब रही। पावरप्ले में ही MI ने 3 विकेट गंवा दिए। तिलक वर्मा ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाने लड़ाई की कोशिश की, लेकिन ये दोनों बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं कर सके। जिसके चलते पूरी टीम 19 ओवर में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

चेन्नई की गेंदबाजी में अकील हुसैन और नूर अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया। अकील हुसैन ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी घातक स्पिन गेंदबाजी ने मुंबई की बल्लेबाजी को पूरी तरह तोड़ दिया। वहीं, नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली।

Read More: Sanju Samson: वानखेड़े में आया संजू सैमसन का तूफान, 20 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए जड़ा शतक; तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

MI vs CSK: सीएसके क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद भी मैदान पर उतरा खिलाड़ी; चेन्नई सुपर किंग्स ने दी श्रद्धांजलि

MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!