MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव; धोनी-रोहित की हुई वापसी?

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 Apr 2026, 07:04 PM
iconUpdated: 23 Apr 2026, 07:23 PM

MI vs CSK: आईपीएल 2026 का एल-क्लासिको मुकाबला यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच वानखेडे स्टेडियम में 23 अप्रैल को खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जब MI की ओर से रोहित शर्मा और CSK की ओर से एमएस धोनी खेलते नजर नहीं आएंगे।

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में हुआ कोई बदलाव?

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रनों से बड़ी मात दी थी। जिसके बाद से चर्चा थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम में वापसी होगी। टॉस जीतने के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग XI के बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस इस मैच के लिए बिना बदलाव के उतरेगी।

MI vs CSK
MI vs CSK
View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

MI vs CSK: सीएसके की प्लेइंग XI बदली

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना किया। ऐसे में सीएसके के लिए अब हर मुकाबला बड़ी चुनौती की तरह है। SRH के खिलाफ मैच में सीएसके का युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गया था। जिसके चलते सीएसके को प्लेइंग XI में बदलाव करते हुए कार्तिक शर्मा को जगह दी है।

MI vs CSK: मुंबई-चेन्नई की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी

LSG vs RR: मोहसिन खान के आगे वैभव सूर्यवंशी ने टेके घुटने, मेडन ओवर खेलने के बाद गंवाया विकेट

IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स में आ गई है दरार? हार्दिक के साथ अनबन की खबरों पर क्रुणाल ने तोड़ी चुप्पी