LSG vs RR: इकाना में दिखा राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, लो स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने लो स्कोरिंग मुकाबले में 40 रनों से जीत दर्ज की।

iconPublished: 22 Apr 2026, 11:18 PM
iconUpdated: 22 Apr 2026, 11:37 PM

LSG vs RR Match Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम दर्ज की।

पिछले दो मुकाबले गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी के दम पर अहम जीत हासिल की। पहली पारी में 159 रन बनाने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को 28 रनों से मात दी और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गए।

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स की दमदार वापसी, सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ीं

दोनों ही टीमों के लिए पिछले कुछ मुकाबले अच्छे नहीं गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो हार के बाद जीत की राह पकड़ी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार तीन मुकाबले हारकर इस मैच में उतरी थी। आज की हार के बाद लखनऊ की लगातार चौथी शिकस्त हो गई, जिससे उनकी स्थिति और मुश्किल हो गई है।

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए थे 159 रन

इस मुकाबले (LSG vs RR) में ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनका बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। टीम ने 32 रन पर 3 और 77 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, रवींद्र जडेजा ने 43 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने फेरेरा और शुभम दुबे के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाईं, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

Ravindra Jadeja top scored with an unbeaten 43, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026, Lucknow, April 22, 2026

LSG vs RR: रन चेज में फिसली लखनऊ सुपर जायंट्स

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मिचेल मार्श के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। मार्श ने शानदार अर्धशतक जरूर जड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। इसी वजह से मुकाबला धीरे-धीरे लखनऊ के हाथों से फिसल गया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की, वहीं नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई और मुकाबला गंवा बैठी।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक