'मुझे माफ करना...' पूर्व BCCI सिलेक्टर ने रोहित शर्मा से मांगी माफी, 2011 वर्ल्ड कप चयन पर किया बड़ा खुलासा

पूर्व BCCI सिलेक्टर ने रोहित शर्मा से 2011 वर्ल्ड कप टीम में शामिल न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि किस वजह से वे हिटमैन का चुनाव नहीं कर पाए थे।

iconPublished: 22 Apr 2026, 06:52 PM

BCCI Selector on why Rohit Sharma was not selected for WC 2011: 2011 वनडे वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सुनहरे पलों में गिना जाता है। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 साल बाद विश्व कप जीतकर करोड़ों फैंस का सपना पूरा किया था। लेकिन उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा रोहित शर्मा नहीं थे, जिन्हें चयन से बाहर रखा गया था।

रोहित शर्मा को उस वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने पर सालों से चर्चा होती रही है। अब उस समय चयन समिति के अध्यक्ष रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने इस फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रोहित शर्मा से माफी भी मांगी और बताया कि आखिर क्यों उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Rohit Sharma से मांगी माफी

पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आज भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बुरा लगता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने रोहित से मिलकर इस फैसले के लिए माफी भी मांगी थी। श्रीकांत ने कहा, “मैंने रोहित से कहा था, मुझे माफ करना बॉस। यह फैसला जानबूझकर नहीं लिया गया था। उस समय हमारी सोच टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अलग थी।”

He got the beating of not playing the 2011 World Cup': Irfan Pathan explains Rohit Sharma's terrific turnaround | Cricket

क्यों नहीं मिला था 2011 World Cup में मौका?

श्रीकांत ने बताया कि चयन समिति ऐसी टीम बनाना चाहती थी, जिसमें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी ज्यादा हों। चयनकर्ताओं की सोच 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम जैसी थी, जहां कई खिलाड़ी ऑलराउंड योगदान देते थे। उन्होंने कहा कि 2011 टीम में भी ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जो दोनों विभागों में योगदान दे सकें। इसी कारण रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को जगह नहीं मिल सकी।

ऑलराउंडर्स ने दिलाया था खिताब

पूर्व चयनकर्ता ने बताया कि उस वर्ल्ड कप में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और उन्होंने बल्ले व गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा सुरेश रैना, यूसुफ पठान, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने भी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी की थी।

India's 2011 World Cup Winning Squad Relive Famous Win On 14-Year Anniversary | Cricket News

बाद में बने भारत के सबसे बड़े मैच विनर

भले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन बाद के वर्षों में उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर लिया। वह वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। रोहित ने भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जिताया। 2007 में डेब्यू करने वाले हिटमैन अब भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक