शादी से पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज काशी पहुंचे, जहां दोनों ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कपल ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।
शादी से पहले काशी पहुंचे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लिया आशीर्वाद
Rinku Singh and Priya Saroj visited Kashi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज शादी से पहले आध्यात्मिक यात्रा पर नजर आए। दोनों वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर रिंकू सिंह का काशी पहुंचना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। मंदिर दर्शन के बाद दोनों ने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी मौजूदगी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
बाबा विश्वनाथ के दरबार में की Rinku Singh and Priya Saroj ने पूजा-अर्चना
रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज ने वाराणसी पहुंचकर सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। बताया जा रहा है कि दोनों करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की। मंदिर में दोनों की मौजूदगी की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई लोग उन्हें देखने और तस्वीरें लेने के लिए उत्सुक नजर आए।
Rinku Singh performed the Ganga Aarti with his fiancée Priya Saroj and offered milk to the Ganga River at Dashashwamedh Ghat, Kashi Vishwanath in Varanasi. ❤
— Sonu (@Cricket_live247) April 22, 2026
Rinku Singh is likely to become the new captain of KKR. pic.twitter.com/dPUhFjvjYb
गंगा आरती में शामिल होकर लिया आध्यात्मिक अनुभव
मंदिर दर्शन के बाद दोनों (Rinku Singh and Priya Saroj) गंगा द्वार से नाव के जरिए दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान दोनों शांत भाव से पूरे आयोजन को देखते रहे। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की। दोनों करीब एक घंटे तक घाट पर मौजूद रहे और वाराणसी के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
गंगा सेवा निधि ने किया सम्मानित
गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि की ओर से दोनों का स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों ने विजिटर बुक में अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने लिखा कि गंगा आरती में शामिल होना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा।
जून में हो सकती है शादी
जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज वाराणसी के होटल ताज में ठहरे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी जून महीने के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया। ऐसे में काशी की यह यात्रा उनके जीवन के नए अध्याय से पहले बेहद खास मानी जा रही है।